सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु, आमजन परेशान
संवाद सूत्र, बादली: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु आमजन के लिए परेशानी का कारण बने ह
संवाद सूत्र, बादली: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए है। दिन हो या रात बेसहारा पशुओं की टोलियां सड़कों के बीचों- बीच घूमती रहती है। जिसके चलते वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। इन बेसहारा पशुओं की वजह से कई दफा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इधर, विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसहारा पशु खेतों में फसलों को भी खराब कर रहे है। प्रशासन द्वारा वैसे तो बादली को कैटल फ्री घोषित किया हुआ है। लेकिन सड़कों पर बेसहारा पशुओं के झुंड घूमते रहते है। बाजारों में इन पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, उपायुक्त की ओर से समय-समय पर अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश भी दिए जाते है। लेकिन योजनाबद्ध ढंग से कार्य नहीं हो पाने का असर सड़कों पर दिखाई देता है।