दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा में दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये प्रति माह
झज्जर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का पंजीकरण जारी है। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं ...और पढ़ें

हरियाणा में दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू (जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण शुरू।
पात्र महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की सहायता।
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने पंजीकरण कराने की अपील की।
जागरण संवाददाता, झज्जर। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने जिले की पात्र महिलाओं से आह्वान किया है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़ सकें।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को 2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के लिए आने वाली महिलाओं को पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से भी पात्र महिलाओं को प्रेरित करने की अपील की।
