विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झज्जर में ट्रेडिंग के नाम पर 8 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने दो को दबोचा

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:34 PM (IST)

झज्जर साइबर क्राइम पुलिस ने ट्रेडिंग लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

झज्जर में ट्रेडिंग के नाम पर 8 लाख की ठगी। सांकेतिक फोटो

झज्जर में ट्रेडिंग के नाम पर 8 लाख की ठगी। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  2. ट्रेडिंग लिंक भेजकर 8 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया।

  3. पीड़ित ने 'शिवम ट्रेडिंग' में निवेश कर पैसे गंवाए।

जागरण संवाददाता, झज्जर। थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने ट्रेडिंग के नाम से लिंक भेज कर साइबर फ्राड करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान फतेहाबाद जिले के नाढ़ोडी निवासी सुनील व अंकुश के तौर पर की गई।

पकड़े गए दोनों आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होनें बताया कि झज्जर निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि दिल्ली में जाब करता हूं और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करता हूं एक दिन मेरे फोन पर एक लिंक आया जिसको मैंने क्लिक किया और मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।

उसमें मुझे बताया गया कि शिवम ट्रेडिंग के नाम से उसमें इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा तो मैंने उनके कहे अनुसार लगभग 8 लाख रुपये डाल दिए। जब मैंने पैसे निकालना चाहा तो उनका कोई रिप्लाई नहीं आया। फिर मेरी समझ में आया कि मेरे साथ तो साइबर फ्राड हुआ है।

जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर कार्रवाई करने के संबंध में डीसीपी मुख्यालय फैजल खान द्वारा गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।

पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।