Move to Jagran APP

धुंध का कहर; बादली बाईपास पर भिड़े तीस वाहन, आठ की मौत, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण बादली बाईपास पर लगभग 30 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 05:13 PM (IST)
धुंध का कहर; बादली बाईपास पर भिड़े तीस वाहन, आठ की मौत, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
धुंध का कहर; बादली बाईपास पर भिड़े तीस वाहन, आठ की मौत, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

झज्जर [अमित पोपली]। धुंध ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हादसे लगातार बढ़ने लगे हैं। सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण बादली बाईपास पर लगभग 30 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बीच में चल रही क्रूजर गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। हादसे में क्रूजर सवार सात महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख व अन्य घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि ये सभी किलरोध से नजफगढ़ के लिए जा रहे थे। सभी मृतक झज्जर स्थित किलरोध के रहने वाले थे और क्रूजर किराये पर लेकर दिल्ली में एक रस्म क्रिया में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है। वहीं, घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है, जबकि दो की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।

हादसे के कारण बुरी तरह पिचकी क्रूजर।

इनकी हुई मौत

  1. सतपाल (48) पुत्र रामहर
  2. संतोष (45) पत्नी चंद्रभान
  3. कांता देवी (34) पत्नी सतपाल
  4. प्रेमलता (50) पत्नी देवेंदर
  5. लिछमी (63)
  6. रामकली (35) पत्नी रोहतास
  7. शीला देवी (61)
  8. खाजनी पत्नी जयकिशन

इस जगह पर हादसा हुआ।

घायलों की सूची

  1. पुष्पा पत्नी रमेश पीजीआइ रेफर
  2. मांगे राम पुत्र हरपाल पीजीआइ रेफर
  3. दिनेश पुत्र इंद्राज झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  4. मंजू पत्नी सुदेश झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  5. राजबाला पत्नी राजेश झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  6. रमेश कुमार पुत्र देवी लाल झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  7. सतीश पुत्र चंद्रभान झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  8. शमशेर पुत्र धर्म सिंह झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  9. विनोद पुत्र राधेश्याम झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
  10. रोहताश पुत्र कुंजन झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती

मंत्री ने की मदद की घोषणा

अस्पताल पहुंचे मंत्री ओपी धनखड़।

अस्पताल में घायलों व मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने मंत्री ओपी धनखड़ भी पहुंचे। धनखड़ ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए एक लाख रुपये और अन्य घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

एक साथ जली आठ चिताएं

मृतकों का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।

किलरोध गांव के सभी आठ मृतकों का दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आठों चिताएं एक साथ जली। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा। मृतकों के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे।

विलाप करते मृतकों के परिजन।

कल भी हुआ था भीषण हादसा

वहीं, गत दिवस पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए राजस्थान से आ रहे कार सवार दो युवकों की कुरुक्षेत्र में मौत हो गई। जींद में 15 वाहन आपस में टकरा गए तो पानीपत में भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए। कुरुक्षेत्र के थाना सदर के सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण एक कार गलत दिशा में खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार चारों युवक बेसुध थे। उनके मोबाइल पर आए फोन से पता चला कि चारों राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जानजवा गांव के निवासी हैं। चारों दोस्त परीक्षा देने के लिए दिल्ली से कुरुक्षेत्र आ रहे थे। मारे गए युवकों की पहचान मिंटू और दीपक तथा घायलों की पहचान शुभम और कृष्ण के रूप में हुई है।

नरवाना में कोहरे से भिड़े 15 वाहन

जींद के नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर ढाकल गांव के पास कोहरे की वजह से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की बस ट्रक से टकरा गई। इसमें कई युवकों को चोटें आई। इसी हादसे के कारण पीछे आ रहीं 13 अन्य कारें भी एक-दूसरे से टकरा गई। इन कारों में सिरसा, फतेहाबाद, बरवाला से युवक अंबाला व कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। घायलों में सिरसा के बलदेव, भजन सिंह, फतेहाबाद के राजीव, सतबीर को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे गई।

धुंध में टकराए छह वाहन

पानीपत में सुबह छाई धुंध के कारण जीटी रोड बड़ौली के पास पेप्सी पुल पर छह वाहन टकराए। इस हादसे में कुरुक्षेत्र डिपो की बस के चालक सतबीर, दिल्ली के रोशन, परिचालक राजेश और कार में सवार पंचकूला के सुरजपुर की सुंदर कौर घायल हुए। हादसे के कारण पांच घंटे तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.