Move to Jagran APP

पर्यावरण सुधार की दिशा में किसानों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता झज्जर हरियाणा वन विकास निगम रोहतक की तरफ से पर्यावरण सुधार के लिए

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 01:06 AM (IST)
पर्यावरण सुधार की दिशा में किसानों को किया जागरूक
पर्यावरण सुधार की दिशा में किसानों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, झज्जर : हरियाणा वन विकास निगम रोहतक की तरफ से पर्यावरण सुधार के लिए एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला के किसानों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 260 सदस्य शामिल हुए। कार्यशाला में पया्रवरण को कैसे सुधारा जा सकता है तथा फसलों के अवशेषों को जलाने से क्या नुकसान होता है, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्य रूप से रामकुमार वैज्ञानिक रिटायर्ड डीआरडीए प्रोजैक्ट आफिसर, जिला बागवानी अधिकारी झज्जर, कुलदीप सिंह सांगवान महाप्रबंधक हरियाणा वन विकास निगम व अशोक कुमार प्रबंधक हरियाणा वन विकास निगम ने संबोधन के दौरान पर्यावरण सुधार के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर विचित्र सिंह, रमेश कुमार, उपप्रबंधक अंकित अहलावत, दीपक दलाल सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.