Move to Jagran APP

नगर परिषद के कर्मचारी आज से क्रमिक अनशन पर

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजेंद्र जुलाना ने कहा कि न

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:14 AM (IST)
नगर परिषद के कर्मचारी आज से क्रमिक अनशन पर
नगर परिषद के कर्मचारी आज से क्रमिक अनशन पर

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजेंद्र जुलाना ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की लंबित मागों को लेकर अब आदोलन चलाया जाएगा। इस कड़ी में कर्मचारी संघ का पाच दिवसीय क्रमिक अनशन शुक्रवार से शुरू होगा। 12-12 घटे का यह अनशन होगा। सर्व कर्मचारी संघ ने भी नगर पालिका कर्मचारी संघ की मागों का समर्थन किया है और उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने पर जोर दिया है। वे बृहस्पतिवार को नप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राजेंद्र जुलाना ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ का 21 से 25 सितंबर तक क्रमिक अनशन रहेगा। एक अक्टूबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, वहीं 2 अक्टूबर को गाधी जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सत्याग्रह आदोलन किया जाएगा। तीन से पाच अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्रियों के निवास का घेराव कर रोष जताया जाएगा। जुलाना ने कहा कि प्रदेश सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान है। आज स्थिति यह है कि आदोलन का प्रदेश हरियाणा बन चुका है। जनता को बाटने के लिए सरकार ओच्छे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों व आमजन से जनहित को लेकर अनेक वायदे किए थे, लेकिन अब तक सरकार अपनी वायदे पर खरा नहीं उतरी है। कर्मचारियों में लगातार रोष बना हुआ है। आए दिन धरने, प्रदर्शन व आदोलन हो रहे है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय उन्हे हटाया जा रहा है। सरकार मूलभूत सुविधाओं से पल्ला झाड़ रही है। इस मौके पर बिजेंद्र सैनी, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, सचिव राजपाल, कैशियर लीला व उप प्रधान सरोज व अगिन् शमन विभाग के जिला प्रधान नवीन डागर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.