विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA पति ने कैसे किया था पत्नी का कत्ल, सीन रीक्रिएट करेगी हरियाणा पुलिस; कैंची और ग्लव्स बरामद

Published: Thu, 19 Feb 2026 02:23 PM (IST)

झज्जर के पाहसोर गांव में सीए अंशुल धवन ने अपनी बैंकर पत्नी महक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने ...और पढ़ें

कैप्शन: अंशुल धवन और महक की फाइल फोटो

कैप्शन: अंशुल धवन और महक की फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, झज्जर। गांव पाहसोर के एरिया में इंडोस्पेस कंपनी के पास अपनी बैंकर पत्नी की नृशंस हत्या करने वाले आरोपित सीए अंशुल धवन को लेकर पुलिस टीम हिसार पहुंची।

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े हर साक्ष्य को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची और दस्ताने (ग्लव्स) बरामद कर लिए हैं।

चरित्र पर शक के चलते की थी हत्या

विदित हो कि रविवार रात गुरुग्राम में कार्यरत सीए अंशुल ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी महक की गर्दन पर कैंची से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। महक गुरुग्राम में ही एक बैंक में कार्यरत थी।

आरोपित ने इतनी बेरहमी दिखाई कि गर्दन में कैंची घोंपकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि कैंची और ग्लब्स कहां से खरीदे गए थे, क्या यह योजनाबद्ध तरीके से पहले ही खरीदे गए थे या रास्ते में किसी दुकान से लिए गए थे।

वारदात का घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई

  • शादी और विवाद: हांसी के सेठी चौक निवासी महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल के साथ हुई थी। दोनों गुरुग्राम में नौकरी करते थे।
  • सीसीटीवी फुटेज की जांच: पुलिस हिसार से झज्जर के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित के बयानों और गाड़ी की आवाजाही का मिलान किया जा सके।
  • सीन रिक्रिएशन: आरोपित को घटना स्थल पर ले जाकर ''सीन रि-क्रिएशन'' करने की तैयारी में है ताकि वारदात की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें।

आरोपी गिरफ्तार

मृतका के भाई अक्षय के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। बादली थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस हर वैज्ञानिक और तकनीकी पहलू से जांच कर रही है।

आरोपित को हिसार ले जाकर उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोई भी कड़ी अधूरी न रहे, इसके लिए आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CA पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या से पहले रचा ड्रामा, वैलेंटाइन-डे मनाया फिर किया कत्ल; 4 महीने पहले हुई थी शादी