भाजपा की जनहितैषी नीतियो की बदौलत सभी दस सीटों पर मिलेगी जीत : वीर कुमार
जागरण संवाददाता झज्जर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने पार्टी हाईकमान द्वारा हिसार
जागरण संवाददाता, झज्जर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने पार्टी हाईकमान द्वारा हिसार और रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी की घोषणा का स्वागत किया है। हिसार लोकसभा क्षेत्र प्रभारी वीर कुमार यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश भर की दस में से आठ सीटों पर पहले से उम्मीदवार घोषणा कर दी थी, बाकी 2 की घोषणा रविवार को की गई है, जिनमें रोहतक लोकसभा सीट से डा. अरविद शर्मा और हिसार सीट से केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। कहा कि पार्टी सभी दस सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
पार्टी प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि आज हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश भाजपा की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित है। दावा किया कि आगामी 12 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी दस सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने सभी भाजपा उम्मीदवारों को उनकी जीत के प्रति आश्वस्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनते हुए हम सभी भाजपा की नीतियों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।