भाजपा संगठन और कार्यकर्ता हर वक्त रहते हैं जनता के बीच
जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर एक्टिव और मजबूत करने के लिये भ
जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर एक्टिव और मजबूत करने के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल लगातार मंडलों की बैठक ले रहे हैं। बहादुरगढ़ और बेरी मंडल के बाद बिजेन्द्र दलाल ने मातनहेल मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बहु गांव में बैठक की। बैठक में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बैठक में किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने पर केन्द्र सरकार की तारीफ भी की गई। जिस पर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें। दलाल ने बताया कि भाजपा का संगठन हर वक्त सक्रिय रहता है। हर बूथ पर भाजपा के पदाधिकारी है। शक्ति केन्द्रों पर भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। अब हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपने बूथ और केन्द्र के सभी लोगों के पास जाना है। सोशल मीडिया के जरिये और घर घर जाकर भी लोगों को उनके हित में लिये गये फैसलों की जानकारी देनी है। सभी माध्यमों से लोगों को ये बताना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल जनता के हित में दिन रात काम कर रहे हैं। किसानों को खाद के लिये लाईनें नही लगानी पड़ती। कामगार का मेहनताना बढ़ाया गया। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर बेटियों की शादियों का खर्च तक सरकार दे रही है। हर घर को छत देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।उज्जवला योजना के जरिये शहर और गांव के हर घर में रसोई गैस पहुंचा दी गई है। जनधन योजना के तहत हर नागरिक का बैंक खाला खुलवाया गया। स्वरोजगार के लिये मुद्रा स्कीम से फाइनेंस उपलब्ध करवाया गया। व्यापारी और उद्योगों के लिये इंस्पैक्टरी राज खत्म कर ऑनलाईन माध्यम से ¨सगल विडो पर तमाम सुविधायें उपलब्ध करवाई गई है। दलाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की तमाम योजनाओं से हर वर्ग को फायदा हुआ है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश,डॉ अजय तंवर, दिनेश गोयल, मुकेष ¨जदल,दीपक गर्ग, दलबीर, प्रदीप सुहाग, संजय पंघाल,मनवीर, सुरेश, रोहित बिरोहड़, जयप्रकाश गोरिया,संजय मितल,अशोक खाचरौली,भूपेन्द्र सरपंच और जगदीश मातनहेल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।