Move to Jagran APP

भाजपा के झज्जर मंडल का हुआ विस्तार, मनोज को चुना अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार को भाजपा झज्जर मंडल का विस्तार किया गया। जिसमें बतौर मुख्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM (IST)
भाजपा के झज्जर मंडल का हुआ विस्तार, मनोज को चुना अध्यक्ष
भाजपा के झज्जर मंडल का हुआ विस्तार, मनोज को चुना अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार को भाजपा झज्जर मंडल का विस्तार किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने शिरकत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर काम करने के लिए निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों तक सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को पहुंचाएं। कार्यकर्ता लोगों को बताए की भाजपा सरकार बनने के बाद क्या-क्या बदलाव हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी और मजबूती से उभर कर सामने आए, इसके लिए बूथ स्तर तक जाना होगा। मंडल विस्तार के तहत मनोज जांगड़ा को झज्जर मंडल अध्यक्ष चुना गया। चेतन चौहान और केशव ¨सघल को महामंत्री, मनोज तलवार, पवन अरोड़ा, अजय विज, एडवोकेट दीपक वर्मा, जितेंद्र यादव, पीयूष को उपाध्यक्ष व अशोक शेखूपुर, सत्येंद्र दलाल, राजेश आजाद, एडवोकेट पवन वर्मा, अनिल बिरधाना को सचिव, कृष्ण जांगड़ा मंडल प्रवक्ता, विनीत पोपली को मीडिया प्रभारी, सुधीर को सह मीडिया प्रभारी और योगेश प्रजापति, संजय, नीरज सैनी, सतपाल, अनिल सैनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। मंडल विस्तार में सुनीता चौहान घुमंतू अर्ध घुमंतू प्रकोष्ठ की हरियाणा संयोजक भी मौजूद रही। उन्होंने भी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मंडल विस्तार में लोकसभा विस्तारक सत्यवान गोयत, विधानसभा विस्तारक सुशील बालियान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय तंवर, मातनहेल मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.