आशा वर्कर मांगों को लेकर 6 को भरेंगी जेल
जागरण संवाददाताझज्जर सोमवार को आशा वर्कर यूनियन की बैठक कविता दुल्हेड़
फोटो : 5
जागरण संवाददाता,झज्जर : सोमवार को आशा वर्कर यूनियन की बैठक कविता दुल्हेड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन अनीता ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान जयपाल ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) व सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को जनता विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज को आपस में भड़काने का काम कर रही है। इसके विरोध में सर्व कर्मचारी संघ 6 मार्च को जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी। बैठक में किरण ने आशा वर्करों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। सीटू जिला प्रधान सरोज दुजाना ने कहा कि सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। लेकिन अब महिलाएं इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। जेल भरो आंदोलन में मिड-डे-मील वर्कर भी अपनी गिरफ्तारी देंगी। आशा वर्करों ने 21 जुलाई 2018 के जारी नोटिफिकेशन को लागू न करने पर 7 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना जारी करने का फैसला लिया। बैठक में मनीषा, अनीता, शुभ कौर, रेखा, सुनीता, सीता, सीमा, मीनाक्षी व पिकी आदि मौजूद रही।