हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ता की टीम होगी तैयार
जागरण संवाददाता, झज्जर : आम आदमी पार्टी के रोहतक लोकसभा अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा का कहना
जागरण संवाददाता, झज्जर : आम आदमी पार्टी के रोहतक लोकसभा अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा का कहना है कि हरियाणा गठन के पचास साल बाद भी प्रदेश के स्कूलों व अस्पतालों की बुरी दशा है। जिसके लिए यहां अब तक सत्ता संभालने वाली कांग्रेस, भाजपा व इनेलो (सीबीआई) जिम्मेदार है। वे संगठन मजबूती व बूथ प्रबंधन के लिए विधानसभा क्षेत्र बेरी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि अभी तक के अंतराल में यहां के बच्चों को न तो बेहतर स्कूल मिल सके हैं और न ही लोगों के पास उपचार करवाने के लिए अस्पताल हैं।
उन्होंने बताया कि 'हरियाणा जोड़ो अभियान' और 'होर्डिग-पोस्टर मुहिम' की शानदार सफलता और अर¨वद केजरीवाल की हरियाणा में धुआंधार रैलियों से जमीन पर बनी ऊर्जा के बीच हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की बैठकों का दौर चल रहा है। इन बैठकों में बूथ मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर और संगठन विस्तार की रणनीति पर संवाद किया जा रहा है। इनमें पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ हरियाणा में विभिन्न हिस्सों में काम देख रहे दिल्ली के विधायक भी हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को ये बात अच्छी तरह से समझ आ रही है कि सरकारी स्कूलों-अस्पतालों का कायाकल्प, प्राइवेट स्कूलों-अस्पतालों की लूट पर लगाम, देश में सबसे सस्ती बिजली, फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा, शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा के सपने को सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पूरा कर सकती है। इसलिए सभी अर¨वद केजरीवाल का साथ देने को तैयार हो रहे हैं। दिल्ली से पहुंचे लोकसभा ऑब्जर्वर मोहन ने बताया इन बैठकों के जरिये हम नये लोगों को जोड़ रहे हैं। बूथ मैनेजमेंट और डोर-टू-डोर की रणनीति तैयार कर रहे हैं। बेरी हल्का अध्यक्ष उमराव कादियान ने कहा कि चुनाव जीतने में सबसे अहम योगदान बूथ मैनेजमेंट का होता है। इसलिए बूथ स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना जरूरी है।