Move to Jagran APP

रेहड़ी लगाने के लिए 10 स्थान तय, तीन रोड नो वें¨डग जोन में शामिल

??? ??? ??? ????? ?? ??????? ??????? ?????? ?? ???? ???? ????? ?? ???? ??? ??? ??? ?????? ????? ?? ??? ??? ????? ?? 10 ????? ?? ?? ??? ???? ??? ?? ??? ??? ?? ?? ??????? ??? ?? ???? ?? ???? ?? ??????? ??? ?? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ???? ???? ?? ?? ??????? ?? ???? ???? ?? ????????? ??? ????? ?? ?? ?? ???? ?? ?? ??????

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:31 PM (IST)
रेहड़ी लगाने के लिए 10 स्थान तय, तीन रोड नो वें¨डग जोन में शामिल
रेहड़ी लगाने के लिए 10 स्थान तय, तीन रोड नो वें¨डग जोन में शामिल

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर में नगर परिषद ने स्ट्रीट वें¨डग पॉलिसी का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर में रेहड़ी लगाने के लिए नगर परिषद ने 10 स्थान तय कर दिए हैं। साथ ही तीन रोड को नो वें¨डग जोन भी बनाए गए हैं। नो वें¨डग जोन और भी बढ़ाए जा सकते हैं। अब बहुत जल्द ही इस पॉलिसी को लागू करने की प्रक्रिया नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले रेहड़ी संचालकों के आइ कार्ड बनाए जाएंगे और उसके बाद पॉलिसी के अनुसार उन्हें स्थान आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी लागू होने से शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, मार्च 2018 में नगर परिषद की ओर से एक प्राइवेट एजेंसी के मार्फत शहर में वें¨डग जोन की पहचान करने पर स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कराया गया था। सर्वे में शहर में छोटे बड़े 2950 स्ट्रीट वेंडर पाए गए थे। एजेंसी ने 12 स्थान स्ट्रीट वेंडरों के लिए चिन्हित किए थे जिनमें से 10 स्थान तय कर दिए गए हैं। सर्वे में विभिन्न स्थानों पर मिले स्ट्रीट वेंडरों की संख्या

loksabha election banner

स्थान स्ट्रीट वेंडरों की संख्या

बस स्टैंड 78

सिविल अस्पताल 230

डीएस आर्या कालेज 158

फ्रेंडस कालोनी 56

एचएसआइआइडीसी वाटर प्लांट 23

एमआइई पार्ट ए व बी 128

ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स 42

पुलिस स्टेशन 380

रेलवे स्टेशन 114

सैनिक नगर 6

शास्त्री नगर 109

विजय स्कूल 276

विकास नगर 990

कुल 2950 प्रतिबंधित वें¨डग जोन

-भगवान परशुराम मार्ग

- बादली रोड

- बालौर रोड स्ट्रीट वेंडरों की संख्या और क्षेत्रफल अनुसार वें¨डग जोन

स्थान क्षेत्रफल वर्ग मीटर में वेंडरों की संख्या

ओल्ड कोर्ट एरिया 8000 620

मार्केट कमेटी रोड 1718 129

जलघर के पास 1206 91

स्टेडियम के पास 3168 238

हुडा एरिया वार्ड 26 3934 295

पुलिस चौकी के पास वार्ड 14 158 12

नाहरा-नाहरी रोड पर एसटीपी के पास 420 32

रेलवे लाइन ब्रिज के पास 2016 151

एमआइई पार्क 551 41

नजफगढ़ ओवरब्रिज के पास 1162 87

पूरे शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, शहरवासी एक जगह कर सकेंगे खरीदारी

स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी लागू होने के बाद शहर के किसी भी मेन रोड व बाजार में रेहड़ी व खोमचे वालों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इन रेहड़ी वालों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण ही रेलवे रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, बस स्टैंड के पास आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और वातावरण भी प्रदूषित होता है। ऐसे में अगर ये रेहड़ी शहर में अलग-अलग स्थानों पर चिन्हित किए गए बाजारों में शिफ्ट हो जाएंगी तो शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी और लोग भी एक ही स्थान से खरीदारी कर सकेंगे। स्ट्रीट वेंडर पालिसी से यह होगा फायदा

- हर रेहड़ी-पटरी वालों का होगा पंजीकरण

- सभी का बनेगा पहचान पत्र

- रेहड़ी वालों को सीधा बैंकों से जोड़ा जाएगा।

- सब्सिडी व कम ब्याज दर पर मिलेगा ऋण।

- फाइनेंसरों के जाल से मिलेगी मुक्ति।

- रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगा स्थायी ठिकाना

- कार्य कुशल बनाने के लिए दी जाएगी ट्रे¨नग।

- नगर परिषद मुहैया कराएगा बिजली-पानी।

- रेहड़ी वालों का होगा एमआइएस डाटा।

- आसान किश्तों पर बीमा की भी संभावना।

स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी को जल्द ही लागू किया जाएगा। पॉलिसी के तहत वें¨डग व नो वें¨डग जोन निर्धारित कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी वेंडरों के आइ कार्ड व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद पूरे शहर में यह पालिसी लागू कर दी जाएगी। इससे वेंडरों व शहरवासियों को काफी फायदा होगा।

शीला राठी, प्रधान, नगर परिषद बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.