लॉकडाउन में भूख से तड़प रहे पशुओं को चारा खिला रहे युवा
संवाद सहयोगी हांसी देशव्यापी लॉकडाउन में सड़कों पर भूख से तड़प रहे बेसहारा पशुओं
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 07:13 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 07:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी: देशव्यापी लॉकडाउन में सड़कों पर भूख से तड़प रहे बेसहारा पशुओं के को हरा चारा उपलब्ध करवाने के लिए युवाओं का एक समूह आगे आया है। प्रशासन से अनुमति लेकर ये युवा शहर में बेसहारा पशुओं को चारा खिला रहे हैं। चिराग गर्ग ने बताया कि पांच अन्य युवा भी इस काम में उनका साथ दे रहे हैं। वह सुबह खेतों में जाकर किसानों से हरा चारा खरीदते हैं और पूरा दिन ट्रैक्टर में चारा भरकर शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की भूख मिटाते हैं। हरा चारा खरीदने के लिए सभी युवा अपने वेतन से पैसे एकत्रित करते हैं। रजत गर्ग, हिमांशु व सचिन ने कहा कि इन बेजुबानों को खाना देने वाले लोग घरों में कैद हैं तो इनके प्रति इंसान का फर्ज बनता है कि वह इनकी भूख का इंतजाम भी करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें