राफेल घोटाले के विरोध में सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस
हिसार : जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के रा
जागरण संवाददाता, हिसार : जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के राफेल घोटाले के विरोध में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा महासचिव विकास यादव ने किया। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की।
युवा महासचिव यादव ने कहा कि राफेल घोटाला अब तक का सबसे बड़ा सैन्य घोटाला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय से इस राफेल घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार अन्य मुद्दों में उलझाकर देश की जनता का ध्यान इस मुद्दे से हटाना चाहते हैं। यादव ने होमगार्ड के जवानों के साथ हो रहे अन्याय को भी प्रदर्शन के माध्यम से प्रमुखता के साथ उठाया और प्रदेश सरकार से मांग की कि होमगार्ड का रोजगार सुनिश्चित किया जाए ताकि युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर न हों। युवा नेता मनोज टाक ने भी राफेल घोटाले में सरकार की संलिप्तता पर जमकर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर सुखवीर बाजीगर, सुरेश यादव, अशोक शर्मा, संदीप इंदौरा, मनोज यादव, गुरमीत गिल सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।