युवा प्रदेशाध्यक्ष मनोज अठवाल ने किया सिवानी का दौरा
अखिल भारतीय डीएनटी/एसटी संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनोज अठ
संवाद सहयोगी, सिवानीमंडी : अखिल भारतीय डीएनटी/एसटी संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनोज अठवाल ने बुधवार को सिवानी क्षेत्र के दौरा किया और समाज के लोगों से बातचीत की। अठवाल ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की। अठवाल ने इस दौरान विमुक्त एवं घुमन्तु जनजाति के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई तथा कहा कि समाज को एक जुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी है जिसके लिए वो तैयार रहे। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही हर लड़ाई को लड़ा जा सकता है। समाज को मजबूत किया जा सकता है। दौरे का संचालन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव बसंत सिवानी ने किया। इस अवसर पर सुभाष बड़वा, लखेरा समाज के महेंद्र सिंह लखेरा, अधिवक्ता दीपचंद मोरका, सुभाष नायक, संजय नायक, सुनील, युवा नेता सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।