विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीजी में रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 01 May 2018 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 08:40 PM (IST)

हिसार में एक युवक ने शादी का झांसा देकर पीजी में रह रही युवती से दुष्‍कर्म किया। वह एक साल ...और पढ़ें

पीजी में रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
पीजी में रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

जेएनएन, हिसार। शहर के कैंप चौक के नजदीक एक पीजी में रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। वह शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवती ने शादी के लिएए दबाव बनाया तो उसने इससे साफ इन्‍कार कर दिया। युवती ने महिला थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, कैंप चौक के नजदीक 22 साल की शिकायतकर्ता युवती पीजी में रहती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सेक्टर 13 में रहने वाले दीपक से उसका परिचय हुआ। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ने लगी अौर उनके बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। दीपक ने उससे शादी करने की बात कही। एक साल तक वह शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। जब उसने अब शादी की बता कही तो दीपक ने इससे इन्‍कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: कैंसर व एड्स से लड़ेगा हरियाणा कृषि विवि का उगाया खास शिटाके मशरुम

------

विवाहिता ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

सिरसा रोड के एक गांव की विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत देकर अपने पड़ोसी परमजीत सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। विवाहिता ने कहा कि वह एक दिन घर पर अकेली थी। उसी का फायदा उठाकर पड़ोसी उनके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में वह मोबाइल में क्लिप होने की बात कहर उसको ब्लैकमेल करने लगा।

यह भी पढ़ें: सुहागरात में खुला दूल्‍हे का ऐसा राज कि दुल्‍हन के उड़ गए होश