नुक्कड़ सभा के दौरान यशपाल सैनी का किया स्वागत
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 27 में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, हांसी : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 27 में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बड़े ही उत्साह, उमंग- तरंग से भाग लिया। इस दौरान महिला शक्ति बड़ी तादाद में भाग लिया। जिन्होंने भारी तादाद में भाग लेकर माननीय अरविद केजरीवाल की 29 मई को होने वाली कुल क्षेत्र रैली का समर्थन किया। यशपाल सैनी के साथ हांसी हलका अध्यक्ष रमेश कुमार सोलंकी ने भी सभा को संबोधित किया। यशपाल सैनी ने अपने संबोधन में लोगों को रैली का न्योता देते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचने का आह्वान किया। लोगों ने हाथ खड़े कर के रैली में जाने का समर्थन किया। इसके अलावा यशपाल सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति नहीं करती बल्कि नीतियों पर चलकर व्यवस्था, दशा और दिशा परिवर्तित करती है। आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य दबे हुए शोषित वर्ग को ऊपर उठा कर समाज की मेन धारा में सम्मिलित करना है। जिसका सपना बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने देखा था। उन्होंने कहा कि हांसी में नगर परिषद के चुनाव जितने बाद शहरवासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।