Move to Jagran APP

हरियाणा में झमाझम बारिश से यमुना नदी उफान पर, हथनीकुंड में जलस्‍तर बढ़ा, 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा पानी

हरियाणा में मानसून की भारी बारिश के कारण यमुना नदी में उफान आ गया है। हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी के जलस्‍तर में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। यह पानी 72 घंटे में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंचेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 08:16 AM (IST)
हरियाणा में झमाझम बारिश से यमुना नदी उफान पर, हथनीकुंड में जलस्‍तर बढ़ा, 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा पानी
हथनीकुुंउ बैराज पर यमुना नदी में आया उफान। (जागरण)

हिसार/पानीपत, जेएनएन। सावन के आगमन के साथ ही शुरू हुई बारिश की झड़ी हरियाणा में बृहस्‍पतिवार सुबह काे भी जारी है। बुधवार से ही हिसार, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल और फतेहाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में भी भारी बारिश होने से यमुना नदी उफान पर है। यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में अधिकतम एक लाख 59 हजार क्यूसेक पानी का बहाव पहुंच गया है। इसमें आज और वृद्धि की संभावना है। यमुना का यह पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।

loksabha election banner

हरियाणा में अभी तक सामान्य से 22 प्रतिशत, पानी में डूब गए वर्षा जल निकासी के दावे

यमुना नदी में पानी बढ़ने से उसके किनारे स्थित गांवों के लोग सहम गए हैं। हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं लेकिन अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं। वैसे सिंचाई विभाग के अधिकारियों कहना है कि अभी किसी तरह से घबराने की कोई बात नहीं हैं। यमुना नदी में अभी जलस्‍तर में और वृद्धि होगी। यमुना नदी का जलस्‍तर बढ़ने से फिलहाल हरियाणा और दिल्ली की पानी की समस्‍या दूर होगी।

हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में आया उफान। (जागरण)

दूसरी ओर राज्‍य में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादा बारिश के कारण राज्‍य में कई हादसे भी हुए हैं। बुधवार को कुरुक्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। फतेहाबाद और अंबाला में भी मकान गिरने की घटना हुई। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई जगह तो बाढ़ जैसा नजारा पैदा हो गया।

अभी जारी रहेगी झमाझम, बारिश के बीच होगी जुलाई की विदाई

मौसम विभाग का मानना है कि 31 जुलाई तक प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। 22 जुलाई को भारतीय समुद्री क्षेत्र में बने मानसून के निम्न दबाव के कारण मानसून के और अधिक संगठित होने का अनुमान है, जिससे बारिश में बढ़ोतरी के आसार हैं। मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में सामान्य से 22 फीसद अधिक बरसात दर्ज हो चुकी है।

सावन में दिनभर लगी रही बरसात की झड़ी

प्रदेश में दो दिन से बरसात का सिलसिला लगातार जारी है। करनाल में 24 घंटे के भीतर 115.0 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश से करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री की गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार समेत दूसरे जिलों का भी कमोबेश यही हाल है।

---

        कहां कितनी बारिश

  • हिसार : 75 एमएम
  • कुरुक्षेत्र : 92 एमएम
  • कैथल : 92.7 एमएम
  • जींद : 76 एमएम
  • करनाल : 53.8 एमएम
  • यमुनानगर : 48 एमएम
  • अंबाला : 40 एमएम
  • फतेहाबाद : 29 एमएम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.