Move to Jagran APP

हनीट्रैप: दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे युवक से 10 लाख हड़पे, महिला गिरफ्तार

महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ले लिए। वह उस पर 5 लाख रुपये और देने का दबाव बनाए हुए थी। मगर महिला पकड़ी गई।

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 04:04 PM (IST)
हनीट्रैप: दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे युवक से 10 लाख हड़पे, महिला गिरफ्तार
हनीट्रैप: दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे युवक से 10 लाख हड़पे, महिला गिरफ्तार

हिसार, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मगर इसी बीच ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं जिसमे झूठा दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवा पैसे वसूलने का काम होता है। नया मामला हिसार का है। जहां नहर कॉलोनी निवासी रामनरेश यादव से एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ले लिए। वह उस पर 5 लाख रुपये और देने का दबाव बनाए हुए थी। रामनरेश नहर महकमे का माली बताया गया है। पुलिस ने नामजद महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर 1 लाख रुपये बरामद किए हैं।

loksabha election banner

रामनरेश ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि एक महिला रेलवे पुल के पास चाय की दुकान चलाती है। वह वहां कभी-कभी चाय पीने जाता रहा है। धीरे-धीरे महिला के साथ उसकी अच्छी बोलचाल हो गई थी। वह बुधवार को सुबह चाय पीने गया था। महिला उसे कुछ दूरी पर स्थित अपने घर में ले गई। उसने वहां अश्लील हरकत की और फिर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। उसने दबाव बनाकर उससे 15 लाख रुपये मांगे। वह डर गया और जैसे-तैसे 10 लाख रुपये का जुगाड़ कर उसे नकदी दी। वह 5 लाख रुपये और देने का दबाए बनाए हुए है।

रामनरेश ने हारकर मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने वीरवार को महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 1 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।

हफ्ते में हनीट्रैप का दूसरा केस

हफ्ते में शहर में हनीट्रैप का दूसरा मामला सामने आया है। पीएलए चौकी पुलिस ने छह दिन पहले क्रांतिमान पार्क में छापा मारकर झज्जर के एक गांव की 33 साल की एक तलाकशुदा महिला को भिवानी के 65 वर्षीय प्रीत सिंह से एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। प्रीत ङ्क्षसह योजना विभाग से ज्वाइंट डायरेक्टर पद से रिटायर हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह भिवानी के विद्यानगर में अकेले रहते हैं। महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर डेढ़ करोड़ रुपये मांगे थे और फिर सौदा 5 लाख रुपये में किया था। वह पहली किश्त के एक लाख लेते पकड़ी गई थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.