Move to Jagran APP

राखीगढ़ी को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बनाएंगे

हमें इस सभ्यता को संजोकर रखना होगा। अगर पाकिस्तान में कोई मोहनजोदड़ो को नष्ट करे तो हम सोचेंगे कि वह पाकिस्तानी है। अगर यहां के लोग भी इसको नष्ट करें तो उनको क्या कहा जाए। इसलिए इस पवित्र देवभूमि को हमें नष्ट होने से बचाना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 08:05 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 08:05 AM (IST)
राखीगढ़ी को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बनाएंगे
राखीगढ़ी को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बनाएंगे

सुनील मान, नारनौंद

loksabha election banner

केंद्र सरकार राखीगढ़ी को बड़ा पर्यटक हब बनाने की योजना पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल राखीगढ़ी को लेकर काफी गंभीर हैं। इसे दुनियाभर में अलग स्थान दिलवाने के लिए कार्यरेखा तैयार की जा रही है।

नेशनल मोनोमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तरुण विजय राखीगढ़ी दैनिक जागरण संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि राखीगढ़ी हिदुस्तान के पितरों की देवभूमि है। जो लोग इस धरती पर निवास कर रहे हैं, वो बड़े भाग्यशाली हैं। हमें इस सभ्यता को संजोकर रखना होगा। अगर पाकिस्तान में कोई मोहनजोदड़ो को नष्ट करे तो हम सोचेंगे कि वह पाकिस्तानी है। अगर यहां के लोग भी इसको नष्ट करें तो उनको क्या कहा जाए। इसलिए इस पवित्र देवभूमि को हमें नष्ट होने से बचाना है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की देवभूमि है। राखीगढ़ी के महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके विकास को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस साइट को देश की 6 आइकॉनिक साइटों में शामिल किया हुआ है, ताकि इसका विकास सही तरीके से हो सके।

चेयरमैन तरुण विजय बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसके विकास को लेकर चर्चा करने के बाद वीरवार को प्रशासनिक अमले के साथ राखीगढ़ी पहुंचे थे। उनके साथ चंडीगढ़ से ही अधीक्षण पुरातत्वविद जुल्फिकार अली भी साथ थे।

पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस सभ्यता को पूरी दुनिया के सामने लाया जाएगा। इसके लिए इस साइट पर जल्द ही प्रपोजल तैयार कर इसको निखारने का काम किया जाएगा। ताकि देश और विदेश के सैलानी इस सभ्यता को सही तरीके से देख पाए।

चार टीलों पर फसल उगा रहे किसान

राखीगढ़ी में टीले नंबर 6,7,8 व 9 अभी तक पुरातत्व विभाग ने अधिग्रहण नहीं किए हैं। इन टीलों पर अभी तक किसान फसल उगा रहे हैं। सरकार जल्द ही इन चारों टीलों का अधिग्रहण करेगी। वीरवार को चेयरमैन तरुण विजय व आला अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.