हिसार के ढंढूर गांव में छापा, भारी मात्रा में नील गाय का मांस बरामद, दो बंदूक भी मिलीं
हिसार में एक बड़ी घटना सामने आई है। ढंढूर में वाइल्ड लाइफ की टीम ने छापा मारा है। टीम को नील गाय का भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है तो मौके पर दो बंदूक भी मिली हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार में एक बड़ी घटना सामने आई है। ढंढूर में वाइल्ड लाइफ की टीम ने छापा मारा है। टीम को नील गाय का भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है तो मौके पर दो बंदूक भी मिली हैं। मगर शिकारी मौके से भाग निकले। गांव में इसके बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
अभी वन्य जीव अधिकारी जांच में लगे हुए हैं,आरोपित शिकारियों के घर से तीन पतीलों में पका हुआ मांस तथा कच्चा मांस बरामद कर लिया है। जांच कर रहे हैं कि मांस किस जीव का हैं। मगर प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि मांस नील गाय का ही है। आरोपित शिकारी भजना बावरी,सोनू बावरी,व संगम बावरी निवासीगण गांव दुर्जनपुर के बताए जा रहे हैं मगर मौके से फरार हो गए हैं। आरोपितों के पकड़े जाने पर ही मामला साफ हो सकेगा।
अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में मांस खाया नहीं जा सकता तो कहीं मांस की कहीं तस्करी तो नहीं की जा रही थी। वही मौके पर बंदूक का मिलना भी इस ओर इशारा कर रहा है कि यह सिलसिला लंबे समय से जारी था। बाकी जांच जारी है। वहीं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों का भी यही कहना है कि मांस की तस्करी की जा रही थी और एक गुप्ता सूचना के आधार पर ही छापेमारी की गई थी।
बता दें कि नील गाय की प्रजाति भारत में बेहद दुर्लभ है और इसकी हत्या करना जुर्म है। खेतों में आमतौर पर नील गाय देखने को मिल जाती है मगर अब इनकी संख्या कम हाे रही है। ऐसे में नील गाय की हत्या कर उसका मांस तस्करी करना और भी बड़ा अपराध है। मांस की तस्करी कहां की जा रही थी यह बड़ा सवाल है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई बड़ा गिरोह हाे सकता है जो मांस तस्करी से पैसे कमाने में जुटा था।