प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई पत्नी, विरोध किया तो पति की कर दी धुनाई
व्यक्ति ने आधी रात को खुद के ही घर में अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख कर विरोध किया तो पत्नी व प्रेमी ने मिलकर उसे धुन डाला।
भिवानी, जेएनएन। भिवानी के सदर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आधी रात को खुद के ही घर में अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख कर विरोध किया तो पत्नी व प्रेमी ने मिलकर उसे धुन डाला। उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर डाला। पत्नी ने भी पति पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पत्नी ने पति पर झूठे आरोप लगाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सदर थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह बीमार रहता है। उसने बताया कि सोमवार आधी रात करीब 12 बजे वह पानी पीने के लिए उठा तो साथ वाले कमरे में उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी। उसने उन दोनों का विरोध किया तो पत्नी ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिये और उसके प्रेमी ने उसे बुरी तरह से पीटा।
दोनों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही यह बात गांव में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने फोन कर अपने भतीजे को बुलाया। उसने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी तरफ अस्पताल में दाखिल उसकी पत्नी ने भी उस पर मारपीट करने व झूठे लांछन लगाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
तीन बच्चों की मां बच्चों व पति को छोड़कर हुई फरार
भिवानी : हालुवास गेट रेलवे फाटक के पास रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों व पति को छोड़कर संदिग्ध हालत में फरार हो गई। उसके पति ने घटना की शिकायत दिनोद गेट चौकी पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हालुवास गेट निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में हांसी निवासी युवती के साथ
हुई थी। उसने बताया कि उनकी दो लड़की व एक लड़का है। उसने बताया कि उसकी पत्नी 27 फरवरी को बच्चों को छोड़कर घर से गायब हो गई। कई दिनों तक उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उसने घटना की शिकायत दिनोद गेट चौकी पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।