Move to Jagran APP

महिला को सहेली का घर नहीं मिला तो होटल ले गया ऑटो चालक, फिर कर डाला दुष्‍कर्म

महिला ने अपनी एक सहेली के घर जाने के लिए ऑटो किया। इस दौरान उसे सहेली का घर नहीं मिला तो महिला ने ऑटो चालक को उसके रहने का प्रबंध करने के लिए कहा। महिला ने बताया कि ऑटो चालक उसे बस अड्डा के पास एक होटल में ले गया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 03:18 PM (IST)
महिला को सहेली का घर नहीं मिला तो होटल ले गया ऑटो चालक, फिर कर डाला दुष्‍कर्म
हिसार में दुष्‍कर्म करने के दो केस सामने आए हैं, वहीं एक छेड़खानी करने का विवाद भी उपजा है

हिसार, जेएनएन। हिसार जिला निवासी एक महिला ने एक ऑटो चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। इसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में शहर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल में अनबन के चलते वह 21 सितंबर को अपनी बेटी के साथ हिसार में ही एक सहेली के घर आकर रहने लगी। इसी बीच 28 सितंबर की रात वह उसके घर से बस अड्डा के पास आई। यहां महिला ने अपनी एक अन्य सहेली के घर जाने के लिए ऑटो किया। इस दौरान उसे सहेली का घर नहीं मिला तो महिला ने ऑटो चालक अमित को उसके रहने का प्रबंध करने के लिए कहा।

loksabha election banner

महिला ने बताया कि ऑटो चालक उसे बस अड्डा के पास एक होटल में ले गया। महिला ने शिकायत में बताया कि ऑटो चालक अमित उस रात उसके साथ ही रुक गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि ऑटो चालक अमित ने उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित अमित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

सगाई करने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

हिसार: जिला निवासी एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले की युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी सगाई रवि के साथ हुई थी। इसी के चलते रवि व उसकी बहन और जीजा ने 10 सितंबर को उसे फोन कर हिसार बुलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित उसे एक होटल में ले गए। आरोप है कि यहां रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो रवि ने उससे शादी करने से मना कर दिया और इसमें रवि की बहन व जीजा ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

हिसार: जिला निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान मनीष नाम का युवक स्कूटी पर उनके घर के पास आया और उसकी बेटी के पास एक पर्ची फेंकी। उस पर्ची पर आरोपित ने एक नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। किशोरी ने चिल्लाते हुए पर्ची वापस फेंक दी। इसके बाद किशोरी ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस ने किशोरी के बयान पर मनीष के खिलाफ 354 डी व 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.