Move to Jagran APP

शीतलहर की चपेट में हरियाणा, 10 शहरों में प्रदूषण 300 पार, बारिश के साथ बदलेगा मौसम

मंगलवार की रात का तापमान हिसार में एक डिग्री सेल्सियस तो वहीं नारनौल में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह धुंध छाई तो इसके बाद कड़क धूप निकली। अब मौसम बदलेगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 12:29 PM (IST)
शीतलहर की चपेट में हरियाणा, 10 शहरों में प्रदूषण 300 पार, बारिश के साथ बदलेगा मौसम
शीतलहर की चपेट में हरियाणा, 10 शहरों में प्रदूषण 300 पार, बारिश के साथ बदलेगा मौसम

हिसार, जेएनएन। शीत लहर ने हरियाणा के सभी शहरों को अपनी चपेट में ले रखा है। हालात यह हैं कि कई शहरों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। सोमवार की रात को नारनौल में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार की रात का तापमान हिसार में एक डिग्री सेल्सियस तो वहीं नारनौल में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह धुंध छाई तो इसके बाद कड़क धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में बदलाव होगा। अगले तीन दिन बूंदाबांदी की संभावना है।

loksabha election banner

एक तरफ शीत लहर लोगों को कड़ाके की सर्दी की एहसास करवा रही है तो दूसरी तरफ प्रदेश के 10 शहरों में प्रदूषण रेड लाइन को पार कर चुका है। इन शहरों में पीएम 2.5 व पीएम 10  300 का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं दूसरे शहरों में भी प्रदूषण की खतरनाक स्थिति बनी हुई है। हलांकि प्रदूषण के पार्टिकल इतने छोटे आकार के हैं कि हवा में आखों इन्हें देखा नहीं जा सकता। मगर यह सांसों के जरिये शरीर में पहुंचने के बाद काफी नुकसान करते हैं। खासकर बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों के लिए प्रदूषण का यह आंकड़ा सबसे खराब स्थिति को दर्शा रहा है।

अगले तीन दिन बारिश की संभावना

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 3 जनवरी तक राज्य में आंशिक बादल व बीच-बीच में गरज व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे प्रदेश में और भी ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि बुधवार की सुबह धुंध छाने के बाद कुछ समय बाद ही धूप निकल आई। ऐसे में मौसम कब तक बदलेगा ये रात तक ही पता लग सकेगा।

प्रदेश में यह है एयर क्वालिटी इंडेक्स

बल्लभगढ़- 238

बहादुरगढ़- 272

भिवानी- 346

धारुहेड़ा- 304

फरीदाबाद- 203

गुरुग्राम- 335

जींद- 323

कैथल- 232

करनाल- 295

कुरुक्षेत्र- 273

हिसार- 320

मानेसर- 264

नारनौल- 306

पलवल- 339

पंचकूला- 186

पानीपत- 314

रोहतक- 376

सिरसा- 146

सोनीपत- 153

यमुनानगर- 300

अंबाला- 259

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला   अधिकतम  न्यूनतम

हिसार- 10.2- 4.5

अंबाला- 15.1- 4.6

भिवानी- 10.4- 4.7

चंडीगढ़- 16.6- 4.8

फरीदाबाद- 14.3- 4.7

गुरुग्राम- 13.6- 4.7

करनाल- 13.4- 5.0

कुरुक्षेत्र- 14.2- 4.8

रोहतक- 11.8- 4.8

सिरसा-  9.1- 4.9

फतेहाबाद 12  - 03

झज्जर     11  - 03

नारनौल- 12.0- 2.3

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.