विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates: हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट, तीन दिन छाया रहेगा घना कोहरा; इस दिन होगी हल्की बूंदाबांदी

By Amit Dhawan Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 26 Jan 2024 04:30 AM (IST)

मौसम में लगातार परिवर्तन के साथ ही 26 जनवरी को छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन ...और पढ़ें

हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट, तीन दिन छाया रहेगा घना कोहरा
हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट, तीन दिन छाया रहेगा घना कोहरा

जागरण संवाददात, हिसार। मौसम में लगातार परिवर्तन के साथ ही 26 जनवरी को छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन ठंडा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की ओर से अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार को सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की

मौसम विज्ञानियों ने एक फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार हल्की बूंदाबांदी के साथ 30 व 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

रेड अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत,

ओरेंज अलर्ट : पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद,

यलो अलर्ट : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी