Move to Jagran APP

मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ फिर हो रहा सक्रिय, छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंडी

हिसार और बठिंडा में रात्रि तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जबकि हमेशा से ही राजस्थान के जिलों में अधिक ठंड पड़ती थी। जिसमें चूरू और पाली दो जिलों में तो काफी ठंडी रातें पहले रह चुकी हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:00 AM (IST)
मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ फिर हो रहा सक्रिय, छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंडी
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर।

हिसार, जागरण संवाददाता। हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। 16 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवा शीतलहर की संभवना बना रही है। इसके बाद 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई छाए रहने की संभावना है। 

loksabha election banner

ये शहर रहा सबसे अधिका ठंडा

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सबसे ठंडा हिसार और बठिंडा रहा। हिसार और बठिंडा में रात्रि तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जबकि हमेशा से ही राजस्थान के जिलों में अधिक ठंड पड़ती थी। जिसमें चूरू और पाली दो जिलों में तो काफी ठंडी रातें पहले रह चुकी हैं। मगर पिछले कुछ समय से राजस्थान में रात्रि तापमान कम ही गिरा है। यहां चूरू में रात्रि तापमान 9 डिग्री, अजमेर में 6.7 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री, हनुमानगढ़ में 5.1 डिग्री व पाली में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पंजाब और हरियाणा दोनों ही मैदानी क्षेत्र अधिक ठंडे हैं। जबकि राजस्थान में सर्दी पहले की अपेक्षा कम पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बारिश है।

17 जनवरी तक हल्की धूप निकलने के आसार

हरियाणा पंजाब और राजस्थान में अभी धूप निकलने के आसार कम हैं। मौसम में आए बदलाव से अब 17 जनवरी तक हल्की धूप के साथ मौसम सर्द रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी तीन दिनों में शीतलहर चलने की संभावना भी मौसम विज्ञानियों ने जता दी है। शुक्रवार को दिन में सूर्य देव की लुकाछिपी रही। जिससे लोगों को कुछ राहत तो मिली मगर बादलवाई के कारण सर्दी का अहसास भी हुआ। गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश से अभी भी हवा में नमी है। यही नमी सर्द मौसम बना रहा है। हवा के चलने से गलन और भी अधिक हो गई है। इसी कारण से धुंध हो रही है और यही कारण है जिसके चलते दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले कुछ समय तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 14.3- 10.3

भिवानी- 14.8- 10.0

पंचकूला- 13.4- 9.5

गुरुग्राम- 16.4- 7.5

करनाल- 14.3- 5.7

कुरुक्षेत्र- 13.9- 7.8

हिसार- 15.2- 4.3

रोहतक- 14.8- 8.2

सिरसा- 13.4- 5.4

नारनौल- 13.7- 9.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.