Move to Jagran APP

Weather Update Haryana & Punjab: श्रीनगर जैसा रहा चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र का दिन, ठंड से दो की मौत

Weather Update Haryana Punjab हरियाणा-पंजाब मेें इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 09:30 AM (IST)
Weather Update Haryana & Punjab: श्रीनगर जैसा रहा चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र का दिन, ठंड से दो की मौत
Weather Update Haryana & Punjab: श्रीनगर जैसा रहा चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र का दिन, ठंड से दो की मौत

जेएनएन, हिसार। हरियाणा-पंजाब मेें इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। शीत लहर के कारण वीरवार को चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, अमृतसर, आनंदपुर साहिब व कपूरथला का दिन का तापमान श्रीनगर के बराबर रहा। चंडीगढ़ व कुरुक्षेत्र का अधिकतम तापमान क्रमश: 8.8 डिग्री और 9 डिग्री रहा, जबकि श्रीनगर में यह 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हरियाणा में नारनौल की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

ठंड के कारण यमुनानगर में रेलवे स्टेशन पर कृष्ण कुमार (55) की मौत हो गई। वह मूल रूप से झारखंड के जिला रामगढ़ के गांव तीलीयसू के रहने वाले थे। जीआरपी एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ठंड लगने से ही कृष्ण की मौत हुई। फतेहगढ़ साहिब के हलके सरहिंद में भी ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राहत मिलने वाली नहीं है। 31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। नए साल की शुरूआत बरसात के साथ होगी। 

हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार अभी 31 दिसंबर तक तापमान के ऐसा ही सर्द रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं से मौसम ज्यादा ठंडा हो गया है। 1 व 2 जनवरी को मौसम परिवर्तनशील रहेगा और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। वही यह ठंड गेहूं, सरसों व चना की फसले के लिए फायदेमंद है, लेकिन सब्जियों के लिए नुकसानदायक है। करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम की यथास्थिति बनी रहेगी। बादल भी छाए रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को बादल छंट सकते हैं।  

हरियाणा में इस प्रकार रही तापमान की स्थिति

जिला अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 8.9 माइनस 5
चंडीगढ़ 8.8 6.5
कुरुक्षेत्र 09 5.8
अंबाला 9.1 5.3
करनाल 9.2 6
जम्मू 10.8 6.4
गुरुग्राम 11.7 5.8
कैथल 12 3.5
हिसार 12.2 3.3
सिरसा 12.3 4.3
फरीदाबाद 12.4 5.8
सोनीपत 13 4
पानीपत 13 4
यमुनानगर 13 4
जींद 13 5
झज्जर 14 4
भिवानी 14.3 4.8
नारनौल 16.2 2.5

पंजाब के शहरों में तापमान की स्थिति

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अमृतसर 8.4 4.6
आनंदपुर साहिब 8.6 6
कपूरथला 8.4 4.6
चंडीगढ़ 8.8 6.5
पठानकोट 9.9 6.7
फिरोजपुर 11.0 4.2
जालंधर 10.2 4.8
लुधियाना 10.7 6.6

जाते-जाते भिगो कर जाएगा 2019

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सूबे में 29 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। बर्फीली हवाओं का प्रभाव बरकरार रहेगा। कई जिलों में दिन का तापमान और कम होने की संभावना है। 30 दिसंबर को कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 31 दिसंबर को बारिश की भी संभावना है।

अमृतसर देरी से पहुंची तीन फ्लाइट

उधर, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पर वीरवार को आने वाली फ्लाइट््स पर धुंध का असर पड़ा। तीन फ्लाइट््स देरी से पहुंचीं। स्पाइस जेट मुंबई से दोपहर 2.55 बजे वाली फ्लाइट सायं 3.20 बजे, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे के बजाय 2.10 बजे तथा दुबई से सुबह 9.30 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी तय समय से 15 मिनट देरी से पहुंचीं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.