Move to Jagran APP

Weather Update Haryana: ठंड सेे कंपकपाया हरियाणा, कुल्लू से भी ठंडे रहे हिसार समेत 13 शहर

Weather Update Haryana हिसार के अलावा प्रदेश के 12 और शहरों का भी अधिकतम तापमान कुल्लू से कम रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM (IST)
Weather Update Haryana: ठंड सेे कंपकपाया हरियाणा, कुल्लू से भी ठंडे रहे हिसार समेत 13 शहर
Weather Update Haryana: ठंड सेे कंपकपाया हरियाणा, कुल्लू से भी ठंडे रहे हिसार समेत 13 शहर

जेएनएन, हिसार। Weather Update Haryana: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में आ रही उत्तर-पश्चिमी हवा ने शीत लहर का अहसास कराया। शीतलहर के कारण गत दिवस हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (16.9 डिग्री) से पांच डिग्री कम था।

loksabha election banner

हिसार के अलावा प्रदेश के 12 और शहरों का भी अधिकतम तापमान कुल्लू से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी आगामी कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यलय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसंबर को बारिश की संभावना है। करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है।

20-21 को होगी बारिश

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही 20 व 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से बारिश होगी। इसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में भारत मौसम विभाग यानि आइएमडी चंडीगढ़ ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं सर्दी बढ़ाने का काम करेंगी।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला     अधिकतम          न्यूनतम

हिसार         11.9             9.1

गुरुग्राम      12.5              08

रेवाड़ी          13                06

यमुनानगर   13               06

बहादुरगढ़    13                08

नारनौल       14               6.2

कुरुक्षेत्र        14               09

रोहतक        14               09

नूंह             14               09

फतेहाबाद    16               06

सिरसा         16               07

पलवल         16              09

भिवानी        16.7          8.7

चरखी दादरी  17             07

कैथल           17             07

झज्जर         17             08

फरीदाबाद      17            08

पानीपत          17           08

सोनीपत         17           08

गुरुग्राम          17.9        10

करनाल         18.2        9.4

अंबाला          19           8.5

चंडीगढ़         19.9         8.5

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।)

डिहाइड्रेशन से बचने को पानी पीते रहें

सोनीपत नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संदीप लठवाल के अनुसार सर्दी में सबसे जरूरी है कि पानी पीते रहें। लोग पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। गर्म कपड़े पहनकर रहें और ठंडी हवा व तेज सर्दी के सीधे संपर्क में आने से बचें। हृदय रोगी खुले में व्यायाम करने से बचें। विटामिन सी वाले पदार्थों का सेवन करें। नीबू और शहद का प्रयोग लाभदायक रहता है। बच्चों को खुले में न घूमने दें और गर्म कपड़े पहनाकर रखें।

पशुओं को सर्दी से बचाकर रखें

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत ङ्क्षसह ने बताया कि सर्दी बढऩे पर दूध की मात्रा कम हो सकती है। दुधारू पशुओं को सर्दी से बचाकर रखें। पशुओं के बैठने की जगह को सूखा रखें। पशुओं को गुनगुना पानी पिलाएं। उनको थोड़ा गुड़ खाने को दें। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.