Move to Jagran APP

Weather Update: पांच दिन तक बढ़ेगी कोहरे के साथ ठंड, 20 को फिर बारिश के आसार

Weather Update मौसम विभाग की मानें तो पांच दिन बार फिर से हरियाणा के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा जो दो दिन यानि 20 व 21 दिसंबर को बारिश करेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:28 PM (IST)
Weather Update: पांच दिन तक बढ़ेगी कोहरे के साथ ठंड, 20 को फिर बारिश के आसार
Weather Update: पांच दिन तक बढ़ेगी कोहरे के साथ ठंड, 20 को फिर बारिश के आसार

जेएनएन, हिसार। Weather Update: अगले पांच दिनों में आप अगर देर रात्रि या अल सुबह यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो उसे अभी न बनाएं, क्योंकि अगले पांच दिन तक प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड और अधिक बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो पांच दिन बार फिर से हरियाणा के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा जो दो दिन यानि 20 व 21 दिसंबर को बारिश करेगा। इसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी।

loksabha election banner

गत दिवस जहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कम अंतर दिखाई दिया था तो शनिवार को अचानक से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में तो रात्रि तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, इससे रात्रि के समय अधिक सर्दी पड़ी। आने वाले दिनों में भारत मौसम विभाग यानि आइएमडी चंडीगढ़ लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला      अधिकतम  न्यूनतम

अंबाला      18.8        10.1

भिवानी      16           7.9

चंडीगढ़      19.2       10.3

फरीदाबाद  19.0         9.7

गुरुग्राम     18.5         9.7

हिसार        18.0        5.0

करनाल       17          9.8

कुरुक्षेत्र       17.2        10

रोहतक        18           7

सिरसा         16            7

दादरी          18            8

फतेहाबाद     19           9

बहादुरगढ़     18           9

(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।)

24 घंटे में दर्ज की गई 24 एमएम बरसात, गेहूं को फायदा

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई है। दिसंबर माह में हुई इस बरसात का असर खेती बाड़ी पर व्यापक रूप से पड़ा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हुई बरसात के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कृषि विभाग इस बरसात को गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बता रहे हैं। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील बजाड़ ने कहा कि इस समय जितनी बरसात हुई है व नाइट्रोजन का काम करेगी। यूरिया की कमी को पूरा करेगी।

दिसंबर माह में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक हुई बरसात

वर्ष           बरसात एमएम में

2010           16.0

2011            0.0

2012           9.0

2013           1.8

2014           4.8

2015           0.0

2016           0.0

2017           5.2

2018           9.0

2019          24.0

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

आगे क्या?

मौसम धुंध के कारण नमी युक्त रहेगा और दृश्यता प्रभावित रहेगी। न्यूनतम तापमान इस माह के अंत तक 2.0 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इस माह रिकार्डतोड़ ठंड हो सकती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.