Weather Forecast : धुंध और बादलों के कारण पारा लुढ़का, कल बारिश के आसार
Weather Forecast बादलों और धुंध के कारण दक्षिण हरियाणा के जिलों में दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल बारिश की संभावना है।
जेएनएन, हिसार। Weather Forecast: बादलों और धुंध के कारण दक्षिण हरियाणा के जिलों में दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, उत्तर हरियाणा में दिन में धूप खिल रही है। हालांकि पूरे प्रदेश में रात को तापमान में गिरावट के कारण गलन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है।
गत दिवस हिसार का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम चरखी दादरी का पांच डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को बादल छाए रहेंगे व मौसम खुश्क रहेगा। वहीं 21 जनवरी मंगलवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में सुबह व देर सायं के समय धुंध बढऩे की संभावना है।
प्रदेश में यह रहा तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
हिसार 10.4 5.3
सिरसा 11.8 5.2
रोहतक 11.8 6.2
कुरुक्षेत्र 15.2 6.5
करनाल 15.4 06
अंबाला 15.6 6.2
गुरुग्राम 15.8 6.5
दादरी 6 05
फरीदाबाद 16.7 07
फतेहाबाद 17 07
झज्जर 17 07
भिवानी 17.2 6.1
नारनौल 17.5 5.5
चंडीगढ़ 18 6.6
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें