Move to Jagran APP

Weather Update : रुक-रुक कर हो रही बारिश, बढ़ी ठिठुरन, दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Weather Update मौसम विभाग के अनुसार 7 व 8 जनवरी को कहीं-कहीं बारिश होगी। वहीं कई जगहों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 03:20 PM (IST)
Weather Update : रुक-रुक कर हो रही बारिश, बढ़ी ठिठुरन, दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम
Weather Update : रुक-रुक कर हो रही बारिश, बढ़ी ठिठुरन, दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

जेएनएन, हिसार। Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इस कारण सोमवार से प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने व धूप नहीं निकलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। वहीं सिरसा का अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग एक समान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 7 व 8 जनवरी को कहीं-कहीं बारिश होगी। वहीं कई जगहों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना भी है। मंगलवार की सुबह हिसार में भी रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। साथ लगते जिलों में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है और बूंदाबांदी जारी है।

loksabha election banner

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 से 8 जनवरी के बीच-बीच में आंशिक बादल व गरज चमक के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 8 जनवरी के बाद रात्रि तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही अलसुबह धुंध रहने की संभावना जताई जा रही है।

बारिश का आकड़ा एमएम में

करनाल       5.5

कुरुक्षेत्र        05

सिरसा        02

फतेहाबाद   02

यमुनानगर 1.8

कैथल        1.2

रोहतक     बूंदाबांदी

दादरी       बूंदाबांदी

खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट्स का शेड्यूल

खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अहमदबाद से आने वाली गो एयर की फ्लाइट चार घंटे की देरी से लैंड हुई। इसी वजह से इस फ्लाइट ने चंडीगढ़ से भी तकरीबन साढ़े तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी। इस संबंध में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि भले ही चंडीगढ़ में मौसम खराब था, लेकिन इसका असर फ्लाइट्स शेड्यूल पर नहीं पड़ा। अन्य एयरपोर्ट से जो फ्लाइट्स देरी से लैंड हुई उनको उड़ान भरने में देरी हुई।

गो एयर के अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स ऑपरेशन रीजन के कारण लेट हुई। फ्लाइट ने चंडीगढ़ से दोपहर साढ़े तीन बजे के बजाय रात को साढ़े सात बजे उड़ान भरी। गो एयर की हैदराबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट भी डेढ़ घंटे लेट रही। चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली गो एयर की फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण चार घंटे लेट रही।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.