Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, हिसार में तेज बारिश शुरू
Weather Update पिछले सप्ताह धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।
जेएनएन, हिसार। पिछले सप्ताह धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तो कई जिलों में बारिश हो रही है। सुबह पानीपत व फतेहाबाद में बारिश हो रही थी। तो वहीं दोपहर बाद हिसार में तेज बारिश शुरू हो गई। फतेहाबाद के टोहाना में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं तो वहीं ओला वृष्टि के डर से साथ ही चिंता भी बनी हुई है।
वहीं बारिश होने से लोहड़ी के लिए सड़क किनारे और बाजारों में मूंगफली बेचने वाले दुकानदारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा है। मूंगफली पर पॉलीथिन डाले हुए यह लोग बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। मगर जिस तरह का मौसम बना हुआ है उसे देख तेज बारिश का अनुमान है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी करीब तीन से चार डिग्री की कमी देखने को मिली है। वहीं आगामी दिनों में ठंड फिर से बढ़ेगी।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पहलेे ही आज से मौसम बदलने का अनुमान लगाया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रात तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 व 16 जनवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से बूंदाबांदी के आसार बने हैं। हिसार में जहां शुक्रवार को रात का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था, वह बढ़कर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं नारनौल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, यहां 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एचएयू की मानें तो आने वाले दिनों में धुंध का भी सामना करना पड़ा सकता है।
प्रदेश में यह रहा तापमान
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
हिसार 21.5 6.3
अंबाला 17.8 8.1
भिवानी 20.6 6.8
चंडीगढ़ 18.7 9.7
फरीदाबाद 23.0 7.1
गुरुग्राम 21.8 6.9
करनाल 19.4 7.4
कुरुक्षेत्र 18.4 8.5
रोहतक 20.6 6.0
सिरसा 20.1 8.1
फतेहाबाद 19 10
झज्जर 21 9
दादरी 19 9
नारनौल 23.0 3.5
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें