Move to Jagran APP

Weather News Haryana: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 3 दिन और गिरेगा रात का तापमान

हिसार स्थित एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 20 व 21 दिसंबर को कहीं कहीं आंशिक बादल भी संभावित हैं। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 12:19 PM (IST)
Weather News Haryana: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 3 दिन और गिरेगा रात का तापमान
फतेहाबाद में खेत में सूखी घास पर जमा हुआ पाला

हिसार, जेएनएन। लगातार दो दिन तक गला देने वाली सर्दी के बाद शुक्रवार की सुबह ही धूप ने दर्शन दिए। धूप खिलने से लोगों ने हल्‍की राहत की सांस ली, मगर साथ ही चलने वाली हवाओं के कारण अभी भी सर्दी का सितम जारी है। हरियाणा के कई शहरों में तो पाला जमने के मामले भी सामने आए हैं। हिसार में तो ठंड अपने चरम पर है। अगर आने वाले तीन दिनों में आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो जरा रुक जाइए, क्योंकि हिसार में ही आप शिमला जैसी सर्दी का लुत्फ ले सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खर्चा करने की जरूरत भी नहीं है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले तीन दिनों में शीतलहर चलने से रात्रि तापमान और कम होने की संभावना जताई है। तापमान गिरने का एक कारण पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवा से जुड़ा हुआ है।

loksabha election banner

आगामी दिनों में दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है, मगर रात्रि तापमान में गिरावट तय है। वीरवार को हिसार में सामान्य आठ डिग्री कम रहकर 15 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया, वहीं रात्रि तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के कारण अब धुंध ज्‍यादा आने की संभावना बनेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 20 व 21 दिसंबर को कहीं कहीं आंशिक बादल भी संभावित हैं। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

पिछले सात दिनों में यह रहा हिसार का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

10 दिसंबर- 25.4- 10.4

11 दिसंबर- 24.5- 10.7

12 दिसंबर- 24.0- 10.4

13 दिसंबर- 17.0- 7.0

14 दिसंबर- 15.6- 6.2

15 दिसंबर- 15.6- 3.0

16 दिसंबर- 15.0- 4.0

17 दिसंबर- 15- 4.2

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर, 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

हिसार : हरियाणा, पंजाब में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर दिए हैं। इससे राहत पाने के लिए सड़कों पर अलाव तो घरों में लोग हीटर का सहारा ले रहे हैं। वीरवार को भी शीतलहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। प्रदेश में रात्रि तापमान में सबसे कम नारनौल में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हिसार में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री घटकर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रात्रि तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। गौरतलब है अगले पांच दिनों के लिए पहले ही भारत मौसम विभाग ने हरियाणा व पंजाब में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया था।

प्रदेश में विभिन्न शहरों का तापमान

जिला - अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

अंबाला- 13.7- 4.4

भिवानी- 20.5- 4.8

चंडीगढ़- 14.3- 5.1

फरीदाबाद- 15.0- 4.5

गुरुग्राम- 13.1- 4.0

करनाल- 14.0- 4.9

कुरुक्षेत्र- 15.4- 5.5

नारनौल- 17.5- 2.6

रोहतक- 13.2- 7.0

सिरसा- 16.2- 4.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में भारत मौसम विभाग के अनुसार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.