हिसार में एचएयू के गेट नंबर-4 पर मिलेगी मौसम की जानकारी, लगेगी 75 इंच की एलइडी स्क्रीन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने गेट पर एलइडी स्क्रीन लगाई है। इस पर लोगों को मौसम का मिलता रहेगा। पिछले कुछ दिनों से कृषि मौसम विज्ञान विभाग इसको लेकर तैयारी कर रहा था। इस डिस्प्ले के जरिए विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
हिसार, जेएनएन। हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर है। राजगढ़ रोड से गुजरने वाले लोगों को अब लगातार मौसम की ताजा जानकारी मिल सकेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने गेट संख्या चार पर एलइडी स्क्रीन लगाई है। इस पर लोगों को मौसम का मिलता रहेगा। पिछले कुछ दिनों से कृषि मौसम विज्ञान विभाग इसको लेकर तैयारी कर रहा था।
उनका उद्देश्य था कि हर कोई वेबसाइट पर जाकर जानकारी नहीं ले सकता है, ऐसे में अगर एक एलइडी स्क्रीन लगाई जाए तो वहां से गुजरने वाले लोग इसमें रुचि भी लेंगे और मौसम की जीवन में महत्ता समझेंगे। इस डिस्प्ले के जरिए विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले ये वेदर डिस्प्ले बोर्ड विश्वविद्यालय में कृषि कॉलेज व कृषि मौसम विज्ञान विभाग में लगाए गए हैं।
विभाग पहले ही विभिन्न माध्यमों से किसानों तक पहुंचा रहा मौसम की जानकारी
अनुसंधान निदेशक डा. एसके सहरावत ने बताया कि इस वेदर डिस्प्ले पैनल से स्थानीय निवासियों और विश्वविद्यालय में आने-जाने वाले किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी मिलेगी। वह इनका उपयोग अपने रोजाना के कृषि व घरेलू कार्यों में कर सकेंगे। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि विभाग प्रदेश के लाखों किसानों तक मौसम पूर्वानुमान व कृषि सलाह विभिन्न माध्यमों से पहुंचा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से मोबाइल एसएमएस सेवा, मोबाइल एप ई-मौसम एचएयू, फेसबुक पेज, वाट्सएप व ट्विटर शामिल हैं।
यह मिलेगी जानकारी
- पिछले 24 घंटों मौसम के आंकड़े
- आगामी 3 से 4 दिनों तक का मौसम पूर्वानुमान
- बादलों की स्थिति देखने के लिए सेटेलाइट
- कृषि जानकारी से सम्बंधित वीडियो
----------
विश्वविद्यालय सदैव किसानों के हित के लिए तत्पर है। इसी दिशा में किसानों व आमजन को मौसम पूर्वानुमान की जानकारी डिस्प्ले के माध्यम से मुहैया करवाना भी एक सार्थक कदम है। किसान विश्वविद्यालय के साथ जुड़कर यहां की नई तकनीकों व विभिन्न फसलों व सब्जियों की किस्मों का लाभ उठाएं। साथ ही विज्ञानियों से समय-समय पर जानकारी हासिल करते रहें।
प्रो. समर ङ्क्षसह, कुलपति, एचएयू