Move to Jagran APP

मौसम: हरियाणा में मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather forecast Update हरियाणा में फिर बने बारिश के आसार। आगामी शुक्रवार व रविवार को बूंदाबांदी की संभावना। शुक्रवार को 50 प्रतिशत तो रविवार को तीस प्रतिशत बारिश की संभावना। तेज धूप खिली मगर शीतलहर ने कराया ठंड का एहसास।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 12 Feb 2022 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 12 Feb 2022 04:47 PM (IST)
मौसम: हरियाणा में मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा में आगामी दिनों में होगी बारिश।

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम का मिजाज बदला। लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सूरज दादा के दर्शन भी प्रतिदिन होने लगे। अब फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हिसार, सहित हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। अगामी शुक्रवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है।  

loksabha election banner

धूप खिलने से ठंड हुई कम

कई दिनों से धूप खिली होने से क्षेत्र में ठंड कम हुई है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मगर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों को बीच-बीच में ठंड का एहसास जरूर कराया। मौसम में हर रोज हो रही तब्दीली से लोग खासे परेशान हैं। हर रोज बदल रहे मौसम से क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं। किसानों की चिंता जायज भी है। कई दिनों तक चमक के साथ निकली धूप के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी शुक्रवार व रविवार को बारिश की संभावना बन गई है। शुक्रवार को 50 प्रतिशत तो रविवार को 30 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

गेहूं की फसल खराब हो रही है

बहादुरगढ़ के कई गांवों में पिछले दिनों हुई बारिश से ही खेतों में जल भरा हुआ है। गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानों संगठनों की ओर से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा मांगा जा रहा है। ऐसे में और भी बारिश होती है तो यहां किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। इन दिनों सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। कभी भी कटाई हो सकती है। ऐसे में बारिश के साथ अगर ओले गिरे तो नुकसान बढ़ सकता है। उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने बताया कि अगले सप्ताह फिर से बारिश के आसार हैं। क्षेत्र में बारिश से काफी नुकसान पहले भी हो चुका है। अगर अब भी बारिश होती है तो यह निचले क्षेत्र की फसलों के काफी नुकसानदायक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.