Move to Jagran APP

Weather Forecast : दिन का तापमान बढ़ा, हरियाणा में अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

Weather Forecast हरियाणा में अगले कुछ दिन तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 09:21 AM (IST)
Weather Forecast : दिन का तापमान बढ़ा, हरियाणा में अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
Weather Forecast : दिन का तापमान बढ़ा, हरियाणा में अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

जेएनएन, हिसार। हरियाणा में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। जून माह के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहेंगे। 

loksabha election banner

गत दिवस  सोमवार को हिसार और सिरसा का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया। इसमें सिरसा में दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हिसार में दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले चार दिनों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम परिवर्तनशील रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान

जिला           अधिकतम         न्यूनतम

अंबाला        35.7                  22.7

भिवानी       38.1                  25.3

चंडीगढ़       35.7                  23.8

पंचकूला      31.0                  22.0

फरीदाबाद    37.6                 25.0

गुरुग्राम       37.5                 24.5

हिसार         39.5                  24.6

करनाल       35.0                 22.0

कुरुक्षेत्र        36.5                  22.5

नारनौल      38.0                 23.0

रोहतक       37.2                 27.0

सिरसा        39.8                26.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.