Move to Jagran APP

Weather Forecast : फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 20-21 को बदल सकता है मौसम का मिजाज

Haryana Weather Forecast 20-21 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और अप्रैल की शुरुआत तक गर्मी बढ़ जाएगी

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 09:10 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 09:06 AM (IST)
Weather Forecast : फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 20-21 को बदल सकता है मौसम का मिजाज
Weather Forecast : फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 20-21 को बदल सकता है मौसम का मिजाज

जेएनएन, हिसार। Haryana Weather Forecast: मार्च का तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन सर्दी बरकरार है। गत सुबह कई जिलों में धुंध देखने को मिली तो दिन में हल्की धूप निकली। इसके बाद सायं तक बादल छाए रहे। इससे आम लोग ही नहीं, मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। उनके मुताबिक, यह अजब-गजब स्थिति पश्चिमी विक्षोभ की अनवरत सक्रियता के चलते बनी है।

loksabha election banner

बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण ईरान से शुरू होकर अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंची हवाओं और वायुमंडलीय दबाव के मेल से बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौजूदा सीजन में अमूमन हर साल अधिकतम तीन बार ऐसा होता था लेकिन इस वर्ष अभी तक सात बार यह स्थिति बन चुकी है, जिसका प्रभाव समूची इंडस-गंगेटिक वैली में नजर आ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का स्पष्ट आकलन है कि अभी कम से कम एक से दो बार और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। खासकर, 20-21 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और अप्रैल की शुरुआत तक गर्मी अपना पूरा प्रभाव जमा लेगी।

करनाल स्थित केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. आरएस बुंदेला बताते हैं कि तापमान में बार-बार उतार-चढ़ाव के लिए तो निस्संदेह थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ ही जिम्मेदार है लेकिन इसकी मूल वजह लगातार बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन है।

हिसार स्थित चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ की मानें तो आगामी तीन दिन तक मौसम खुश्क रहेगा, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जिलावार फसलों में नुकसान का आकलन फीसद में

जींद : 40

पानीपत : 32

करनाल : 25

कुरुक्षेत्र : 70

यमुनानगर : 30

कैथल : 40

सिरसा : 5

फतेहाबाद : 30

झज्जर : 20

दादरी : 25

रोहतक : 10

भिवानी : 30

हिसार : 25

जिलों में तापमान की स्थिति

जिला न्यूनतम

कुरुक्षेत्र  22

करनाल  8.4

यमुनानगर  11

पानीपत  12

जींद  13

अंबाला 9 9

कैथल  12.0

सिरसा   11

फतेहाबाद 13

झज्जर 13

दादरी  12

रोहतक   11

भिवानी  11

हिसार  10.5

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.