Move to Jagran APP

मौसम: सर्द हवाओं का सिललिसा जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी हिमालय से चल रही ठंडी हवाएं उत्तर भारत की तरफ भी आ रही हैं। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी इस मिजाज से राहत मिलने के आसार कम हैं और ठंड और बढ़ेगी।

By manoj kumarEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:07 AM (IST)
मौसम: सर्द हवाओं का सिललिसा जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम: सर्द हवाओं का सिललिसा जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी हिमालय से चल रही ठंडी हवाएं उत्तर भारत की तरफ भी आ रही हैं। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यही कारण रहा कि वीरवार और शुक्रवार की रात दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही और तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 8 दिसंबर को रात का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को दिन में कड़ी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 18.9 बढ़कर 19.8 पर पहुंच गया। वहीं शनिवार को भी तेज धूप खिड़ी और तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी देखने को मिली। मगर सुबह आैर शाम के वक्‍त ठंड अभी भी बरकार है।

loksabha election banner

आलम ये है कि देर शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है और कई जगहों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय आद्रता 100 फीसद और शाम के समय 63 फीसद दर्ज की गई। शनिवार की सुबह भी आद्रता करीब 95 फीसद के आसपास दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालय से चल रही ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत में भी आएंगी। इससे रात के तापमान में गिरावट होगी। विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.