विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में तेजी से बदला मौसम, रात से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ; 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Published: Thu, 29 May 2025 08:04 AM (IST)

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे गर्मी फिर से बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी ...और पढ़ें

हरियाणा में 43 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है।
हरियाणा में 43 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है।

HighLights

  1. गर्मी बढ़ी, सिरसा सबसे गर्म
  2. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
  3. बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव के साथ ही दोबारा से गर्मी बढ़ गई है। सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा और उसका अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 28 मई रात से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना व्यक्त की थी।

इसे लेकर उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर आदि जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई। देर रात तक मौसम में हल्का बदलाव हुआ। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीचबीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है।

29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।