विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदला मौसम, 29 तक होती रहेगी झमाझम बारिश; 17 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

Published: Sun, 24 Aug 2025 07:23 AM (IST)

हरियाणा में मौसम बदला हुआ है कई जिलों में हल्की से तेज वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान से ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में 29 तक होती रहेगी झमाझम बारिश। फोटो जागरण
Haryana Weather: हरियाणा में 29 तक होती रहेगी झमाझम बारिश। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शनिवार को मौसम बदला हुआ रहा। सुबह से ही प्रदेश में हल्की से तेज वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार से राजस्थान से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते वर्षा हो सकती है। ऐसा मौसम प्रदेश में 29 अगस्त तक बनेगा रहा।

शनिवार को हुई वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल का तापमान 27.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री का ही अंतर रह गया। वहीं रविवार को भी चार जिलों में तेज वर्षा का आरेंज और 13 में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। सुबह यमुनानगर, पानीपत, करनाल सहित अनेक जिलों में वर्षा हुई। दोपहर को बहादुरगढ़ सहित अनेक जिलों में वर्षा हुई। प्रदेश में पूरे दिन हुए लगातार वर्षा के चलते तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। 35 डिग्री के आस पास चल रहा तापमान 27 डिग्री तक भी पहुंच गया है। इसी प्रकार आने वाले दिनों में यह तापमान तेजी से नीचे आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा में नमी के चलते लगातार वर्षा होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल। यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद।

प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला न्यूनतम अधिकतम

  • अंबाला 25.6 33.4
  • फरीदाबाद 26.6 32.3
  • गुरुग्राम 25.4 31.8
  • हिसार 25.234.8
  • करनाल 24 30
  • नारनौल 27.2 27.5
  • पानीपत 24.5 30.4
  • रोहतक 27.4 36.3