विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में बदला मौसम, 17 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; आज से प्री-मानसून देगा दस्तक

Published: Thu, 19 Jun 2025 07:54 AM (IST)

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार को छह जिलों में वर्षा हुई और वीरवार को 17 जिलों ...और पढ़ें

हरियाणा में आज से प्री-मानसून आने की संभावना। फाइल फोटो
हरियाणा में आज से प्री-मानसून आने की संभावना। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बुधवार को छह जिलों में वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को 17 जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में वीरवार से प्री-मानसून एक्टिव हो सकता है। इसके साथ ही दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्री-मानसून के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश में झमाझम वर्षा हो सकती है। विज्ञानियों की तरफ से इसको लेकर 19 जून के आस-पास के एक्टिव होने की संभावना व्यक्त की थी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और नमी अधिक होने से प्रदेश में लगातार वर्षा हो रही है।

बुधवार को भिवानी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, सोनीपत, पंचकूला आदि जगह पर वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की प्रदेश के एंट्री हो जाएगी। इस बार मानसून की वर्षा अधिक होने से किसानों को उम्मीद है कि फसल को बेहतर लाभ होगा।

बिजली की भागदौड़ के बीच राहत की बूंद

प्रदेश में एक सप्ताह तक गर्मी ने आसमान छू लिया था। पारा 45 डिग्री पार कर चुका था। ऊपर से बिजली कटों ने जनजीवन को दोहरी मार झेलनी पड़ी। बिजली की मांग हर दिन नई ऊंचाई छू रही थी। 13 जून को यह आंकड़ा 13,452 मेगावाट तक जा पहुंचा, जबकि इसी दिन सबसे अधिक खपत 2819.34 लाख यूनिट दर्ज की गई।

बढ़ती मांग और सप्लाई में असंतुलन के चलते अघोषित कट लगे, जिससे जनता बेहाल हो उठी। कहीं 90 लाख यूनिट तक की कटौती हुई तो कहीं आधी रात तक बिजली का इंतजार करते लोग दिखाई दिए। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में हुई बरसात ने कुछ राहत जरूर पहुंचाई है। तापमान में गिरावट आई है और साथ ही बिजली की मांग में भी थोड़ा सा संतुलन नजर आ रहा है।