Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Today: दृश्यता 10 मीटर से भी कम, पांच जिलों में टकराए वाहन; मौसम विभाग ने इस दिन तक घने कोहरे होने की दी चेतावनी

    Haryana Weather Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिख रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अति घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता की अगर बात करें तो 10 मीटर से कम रही। कोहरे के कारण पांच जिलों में वाहन टकराए और इन हादसों में एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अति घना कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 26 Dec 2023 08:01 AM (IST)
    Hero Image
    Haryan Weather News: मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक अति घना कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    जागरण संवाददाता, हिसार/ नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अति घना कोहरा छाया। दृश्यता 10 मीटर से कम रहने पर पांच जिलों में वाहन टकराए और इन हादसों में एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक अति घना कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहा अंतर कम

    रात के तापमान में ठहराव आने के साथ ही दिन का तापमान गिरने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम हो रहा है। अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी। पहले अधिकतर जिलों में औसतन अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा था, लेकिन सोमवार को अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित

    हिसार-महेंद्रगढ़ में शिमला से ज्यादा ठंड रही। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और हिसार के बालसमंद का 5.6 डिग्री रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सब्जियों की फसल पर भी असर पड़ने लगा है।

    यह भी पढ़ें: VP Dhankar Visit Hisar: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए छावनी में तब्दील हिसार, आज वैज्ञानिक-किसान समेत विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

    अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अभी उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र।

    कैथल और करनाल के अलावा पश्चिमी व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में दो दिन के लिए कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Sarasvati River: हरियाणा के बाद गुजरात और राजस्थान में मिले सरस्वती नदी के प्रमाण, रिसर्च टीम करेगी अध्ययन