विनोद अध्यक्ष व सुभाष बने जनसंघर्ष समिति के संरक्षक
फोटो कैप्शन 10 एचआइएस 501 संवाद सहयोगी मंडी आदमपुर आदमपुर में व्याप्त समस्याओं व सामाजि
फोटो कैप्शन : 10 एचआइएस 501
संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : आदमपुर में व्याप्त समस्याओं व सामाजिक कार्यों को लेकर जनसंघर्ष सेवा समिति की एक बैठक रविवार को राज सिनेमा मार्केट मैदान में हुई। बैठक में सर्वसम्मति
से विनोद नामदेव को अध्यक्ष व सुभाष मित्तल को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा बैठक में मोतीलाल गोयल को सचिव, जगत अग्रवाल को उपप्रधान, कृष्ण गोयल को कोषाध्यक्ष, विनोद जैन को सह कोषाध्यक्ष, भीम एडवोकेट को सह सचिव, अमित गोयल व संजय सोनी को प्रचार सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में वासुदेव गोयल, मोहित जिदल, सतपाल गर्ग, सुरेन्द्र गर्ग, मुकेश गोयल, मा. जनार्दन शर्मा, बजरंग वर्मा, रमेश शर्मा को शामिल किया गया। नवनियुक्त प्रधान ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जन सहयोग से हर मजबूर, असहाय की बीमारी, जरूरतमंद कन्या की शादी व पढ़ाई में सहयोग करना तथा आदमपुर की समस्याओं का समाधान करवाना है।