Move to Jagran APP

विनोद मीरकां हत्याकांड, धरने में समर्थन देने पहुंचा संयुक्त किसान मोर्चा, आठवें दिन भी नहीं हुआ शव का अंतिम संस्कार

किसान नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और कठोर से कठोर सजा दी जाए। किसानों ने कहा कि हम सामाजिक भाईचारा बिगड़ने नहीं देंगे। दोषी की कोई जाति नहीं होती। सबको न्याय मिलना चाहिए।

By Naveen DalalEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 08:49 PM (IST)
विनोद मीरकां हत्याकांड, धरने में समर्थन देने पहुंचा संयुक्त किसान मोर्चा, आठवें दिन भी नहीं हुआ शव का अंतिम संस्कार
पहली बार इतने लंबे समय शव को डी-फ्रीजर में रखा गया हैं शव।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार के मीरकां निवासी विनोद कुमार की हत्या के मामलें में स्वजनों ने आठवें दिन भी शव नहीं उठाया। इस दौरान सिविल अस्पताल में मृतक विनोद मीरकां न्याय संघर्ष समिति और विनोद के स्वजनों ने सीएम कार्यालय के सामने धरना जारी रखा। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के किसान नेता धरने का समर्थन देने पहुंचे।

loksabha election banner

नगर निगम कर्मचारी ने दी चेतावनी बुधवार और वीरवार को नहीं करेंगे काम

मीरंका मामले में नगर निगम कर्मचारी संघ भी समर्थन देने पहुंचा। नगर निगम से कर्मचारी हाथों में बैनर लेकर विनोद को न्याय देने की मांग पर नारे लगाते हुए सिविल अस्पताल पहुंचे। धरने को समर्थन देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने दो घंटे अपना कार्य बंद रखा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन मांग पूरी नहीं करता है तो विरोध स्वरूप बुधवार को आधा दिन काम बंध रखेंगे और वीरवार को पूरा दिन काम बंद रखा जाएगा

आठवें दिन भी नहीं हुआ उठाया विनोद का शव

किसान नेताओं ने मृतक विनोद के स्वजनों को आश्वासन दिया है कि जब तक आपको न्याय नहीं मिलता। तब तक संयुक्त किसान मोर्चा आपके संघर्ष में पुरजोर सहयोग करेेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरदानंद राजली ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की पूरी टीम मीरकां गांव के पीड़ित परिवार का समर्थन करने सिविल अस्पताल हिसार में पहुंची। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता संदीप सिवाच, रणबीर मलिक, कुलदीप खरड़, सोमबीर पिलानियां, रीमन नैन खेदड़ ने पीड़ित परिवार का सहयोग का एलान किया। किसान नेताओं ने कहा कि सभी किसान नेता मृतक विनोद के परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस लड़ाई में उनके साथ हैं।

दोषी की कोई जाति नहीं होती

किसान नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और कठोर से कठोर सजा दी जाए। किसानों ने कहा कि हम सामाजिक भाईचारा बिगड़ने नहीं देंगे। दोषी की कोई जाति नहीं होती। सबको न्याय मिलना चाहिए। मृतक विनोद के परिवार के युवाओं का शस्त्र लाईसेंस के लिए डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करने के लिए क्षेत्र का पटवारी और तहसीलदार भी धरना स्थल पर पहुंचे। मृतक विनोद मीरकां संघर्ष समिति के सदस्य डा. मनोज अठवाल ने बताया कि समिति की मांग है कि विनोद के स्वजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। गांव में रहने वाले अनुसुचित जाति के परिवारों के शस्त्र लाईसेंस बनाए जाए। चोटिल लोगों को 25-25 लाख रुपये दिए जाए।

नारनौंद के भीम आर्मी के अध्यक्ष भी पहुंचे

भीम आर्मी के नारनौंद अध्यक्ष गोपाल मोठ ने कहा जल्द से जल्द मीरकां पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता तो पूरा समाज एक जन आंदोलन करने पर मजबूर होगा। पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला महासचिव भीम आर्मी नारनौंद पवन कुमार ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.