Move to Jagran APP

डीजल की दर में कमी से सब्जियों के तेवर ढीले होने की उम्‍मीद, जल्‍द दिखेगा असर

डीजल की कीमत में कमी का असर सब्जियों के भाव पर भी पड़ने की उम्‍मीद है। इसका असर अगले कुछ दिनों में दिखने की संभावना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 08:11 AM (IST)
डीजल की दर में कमी से सब्जियों के तेवर ढीले होने की उम्‍मीद, जल्‍द दिखेगा असर
डीजल की दर में कमी से सब्जियों के तेवर ढीले होने की उम्‍मीद, जल्‍द दिखेगा असर

जेएनएन, हिसार। पेट्रोल और डीजल की कीमत में पांच रुपये की कमी का असर सब्जियों के भाव पर भी पड़ने की उम्‍मीद है। ऐसे में अासमान छू रहीं सब्जियों के तेवर जल्‍द कुछ ढीले हो सकते हैं। सब्जी कारोबारियों को उम्‍मीद है कि डीजल सस्‍ता होने से इससे ट्रांसपोर्ट के रेट भी घटेंगे। इसका असर सब्जियों के भाव पर पड़ेगा।

loksabha election banner

पेट्रोल और डीजल की कीमत घटने के बाद पहले दिन सब्जियों के रेट में कोई गिरावट और उछाल नहीं देखने को मिला, लेकिन कारोबारियों के अनुसार तीन से चार दिनों में सब्जियों के दाम में दो से तीन रुपये की गिरावट आने की संभावना है। उनका कहना है कि काफी सब्जियां ट्रकों के जरिेये से आती है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट किराया घटने पर सब्जियों के भाव घट सकते हैं। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। वैसे पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के चलते 10 दिनों में सब्जियों के दाम में कभी उछाल और कभी गिरावट देखने को मिली।

पेट्रोल और डीजल के बाद अब सब्जियों में भी आएगी गिरावट, दो से तीन रुपये होगी सस्ती

दरअसल,राज्‍य की सब्जी मंडियों में काफी सब्जियां और फल बाहर से आते हैं। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट के किराये में कमी आने पर देखने को तो मिलेगा। हिसार में सब्जीमंडी में जहां एक ओर नासिक, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी और श्रीनगर से फल-फ्रूट आते हैं, वहीं हिमाचल, नासिक, गुजरात, यूपी, कोलकता, कर्नाटक से भी काफी सब्जियां मंडी में पहुंचती हैं।

यह भी पढ़ें: दो यु‍वतियों में हुआ प्‍यार तो लिंग परिवर्तन करा शादी की, अब आई यह मुसीबत

ये सब्जियां और फ्रूट आते है बाहर से

- अनार : नासिक
- केला : गुजरात, मध्यप्रदेश और यूपी
- सेब : श्रीनगर और हिमाचल
- पत्ता गोभी : हिमाचल
- टमाटर और प्याज  : नासिक
- टींडा : यूनी
- परमल : कोलकता
- अरबी और शकरगंदी : कर्नाटक
इसके अलावा दिल्ली से भी काफी सब्जियां आती है।


सब्जी                          शुक्रवार को सब्जियों के रेट             10 दिन पहले सब्जियों के रेट

- आलू                            20 रुपये किलो                           15 रुपये किलो
- फूल गोभी                    40 रुपये किलो                            50 से 60 रुपये किलो
- पता गोभी                    30 रुपये किलो                            40 रुपये किलो
- टमाटर                        25 रुपये किलो                            20 रुपये किलो
- प्याज                          20 रुपये किलो                            15 रुपये किलो
- धनिया                       80 से 100 रुपये किलो                   150 रुपये किलो
- तोरी                           40 रुपये किलो                             25 से 30 रुपये किलो
- भिंडी                          50 रुपये किलो                              25 से 30 रुपये किलो
- हरी मिर्च                     30 रूपये 40 रुपये किलो                  50 रुपये किलो
- फली                          40 रुपये किलो                                60 रुपये किलो
- घीया                          20 रुपये किलो                               30 रुपये किलो
- शिमला मिर्च                40 रुपये किलो                                50 रुपये किलो

यह भी पढ़ें: संघर्ष ने इस महिला को बना दिया फौलाद, दूसरों की पीड़ा हर जीत रही मन
--------

'' पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने से सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिली। दो से तीन रुपये सब्जियों के दाम घटने की संभावना है।

                                                       - सुरेश जुनेजा, प्रधान, नई सब्जीमंडी वेलफेयर एसोसिएशन, हिसार।


-------

'' ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां बाहर से काफी सब्जियां और फल लेकर मंडी में आती है। डीजल और पेट्रोल में सीधे पांच रुपये गिरावट आई है। इसका ट्रांसपोर्ट पर भी असर देखने को मिलेगा।

                                     - कुलदीप सिंह बेनिवाल, प्रदेश महासचिव, आॅल हरियाणा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन।

---------

'ज्‍यादा असर नहीं होगा'

पानीपत सब्‍जी मंडी में सब्जी की दुकान।

पानीपत : ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के सचिव अनिल सब्बरवाल का कहना है कि पांच रुपये डीज़ल के दाम कम होने से किराया कम नहीं होगा। इससे सब्जियों के दाम कम नही होंगे। तेल के दाम कम होने का लाभ ट्रांसपोर्ट को होगा। दूसरी ओर सब्जी लाने वाले किसानों का कहना है कि डीजल की कीमत कम हाेने से वाहनों का किराया कम नहीं है। ऐसे में डीजल की कीमत कम होने का सब्जी के भाव पर कोई असर नहीं होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.