Move to Jagran APP

मजदूरी कर गुजर बसर करने वाली हांसी की वर्षा बुमराह बनी रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता

हांसी निवासी वर्षा बुमराह ने डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3 की शो विजेता बनी है। यहां तक पहुंचने का सफर बर्षा बुमराह का काफी कठिन रहा है। रविवार शाम को वर्षा का पूरा परिवार टीवी पर नजर गड़ाए बैठा था। पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 10:31 PM (IST)
मजदूरी कर गुजर बसर करने वाली हांसी की वर्षा बुमराह बनी रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता
हांसी की वर्षा बुमराह बनी रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3 की विजेता

प्रदीप दूहन, हांसी : जिंदगी में किया गया कोई भी काम या मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। हम जितनी मेहनत करते है उसका प्रतिफल हमें किसी न किसी रूप में अवश्य मिलता है। इस कहावत को सच कर दिखाया है हांसी की वर्षा बुमराह ने। हांसी निवासी वर्षा बुमराह ने डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3 की शो विजेता बनी है। यहां तक पहुंचने का सफर बर्षा बुमराह का काफी कठिन रहा है। रविवार शाम को वर्षा का पूरा परिवार टीवी पर नजर गड़ाए बैठा था।

loksabha election banner

वर्षा बुमराह के शो जितने की खबर मिलते ही पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा और आस-पास के लोगों का परिवार को बधाई देने के लिए तांता लग गया। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें ही नहीं पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। जब वर्षा शो में भाग लेने के लिए मुंबई गई थी तो उन्होंने अपने पिता व पूरे परिवार के लोगों से वादा किया था कि वह अपनी मेहनत से जरूर इस शो को जीत कर ही लौटैगी। वर्षा ने अपने परिवार के किए गए वादे को सही कर दिखाया। वर्षा का पति मेहनत-मजदूरी का काम करता है और हांसी में उसका अपना मकान नहीं है। वर्षा बुमराह यति नगर में किराए के मकान में रहती है।

वर्षा बुमराह का जन्म हांसी के ओल्ड सिनेमा वाली गली में हुआ था। जहां आज भी उसका पिता और परिवार रहता है। वर्षा बुमराह पांच भाई बहन है। जिनमें से दो बहनें व तीन भाई है। वर्षा का पिता प्रहलाद सिंह अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते हैं। वर्षा को डांस का शो बचपन से ही था। जब भी आस-पास शादी का कार्यक्रम होता तो वे वर्षा को जरूर बुलाते। इस प्रकार घर पर ही अभ्यास कर वर्षा ने डांस सिखा।

18 वर्ष की आयु में वर्षा की शादी हांसी के ही नितिन के साथ कर दी गई। वर्षा का पति अनाज मंडी में मेहनत मजदूरी का काम करता था और कुछ दिन पहले ही वह कंस्ट्रक्शन के काम में लगा था। वर्षा भी अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी का काम करती और शाम को घर का काम निपटाकर अपने डांस की प्रैक्टिस करती थी।

जीटी के शो डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपरमॉम्स सीजन 3 का ऑडिशन चंडीगढ़ में हुआ था। जहां वर्षा भी अपना ऑडिशन देने के लिए गई थी। वर्षा ने अपने डांस की अच्छी प्रफोर्मेंश की बदोलत इसमें सलेक्ट हुई। जिसके बाद दूसरा ऑडिशन दिल्ली में हुआ वहां पर भी वर्षा का सलेक्शन हुआ। इसके बाद वर्षा के बाद मुंबई से फोन आया और उन्हें शो में भाग लेने के लिए बुलाया गया।

जिस समय शो में भाग लेने के लिए वर्षा को मुंबई बुलाया गया तो वर्षा को अकेली वहां पर भेजने की बात पर वह घबरा गई। जिसके बाद वर्षा के सास-ससुर और पिता ने उनका हौसला बढ़या। शो की तरफ से ही वर्षा की दिल्ली से फ्लाईट की टिकट करवाई गई थी। जिस समय वर्षा मुंबई गई तो वर्षा के पति, सास-ससुर व पिता उसे छोड़ने के लिए दिल्ली ऐयरपोर्ट पर गए थे। वर्षा बुमराह का एक पांच साल का बेटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.