हांसी-जींद मार्ग पर अज्ञात स्पीड ब्रेकर से बाइक सवार गंभीर घायल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
हिसार के हांसी-जींद मार्ग पर गांव माढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाहर एक अज्ञात स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक ...और पढ़ें
-1791273950507_m.webp)
HighLights
हांसी-जींद मार्ग पर अज्ञात स्पीड ब्रेकर से गंभीर बाइक हादसा।
कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास बंटी बाइक से गिरकर घायल।
ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग की मांग की।
जागरण संवाददाता, हिसार। हांसी-जींद मार्ग पर गांव माढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाहर बनाया गया स्पीड ब्रेकर सोमवार को एक और हादसे का कारण बन गया। स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और गांव चानौत निवासी बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार बंटी बाइक पर अपने गांव से नारनौंद जा रहा था। कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास पहुंचते ही बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके से गुजर रहे संजय राजपुरा ने एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीण संजय, कृष्ण, अनूप, नरेंद्र, जितेंद्र और दीपक ने बताया कि करीब चार दिन पहले सड़क पर ब्लाक लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। उस पर रंग, सफेद पट्टी या चेतावनी संकेत नहीं होने से वाहन चालकों को दूर से इसका पता नहीं चलता। ग्रामीणों का दावा है कि चार दिनों में यहां तीन हादसे हो चुके हैं।
रात में खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर की उपयोगिता की जांच कराने और इसे हटाने अथवा मानकों के अनुरूप स्पष्ट संकेत एवं रंग करवाने की मांग की है।
