हिसार के सिद्धमुख नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव
अग्रोहा के कालीरावण गांव में सिद्धमुख नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1793288980617_m.webp)
सिद्ध मुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत।
HighLights
सिद्धमुख नहर में नहाते समय दो युवकों की मौत
पुलिस ने शव बरामद कर पहचान के लिए रखवाए
अग्रोहा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
संवाद सहयोगी, अग्रोहा। अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण से गुजरने वाली सिद्धमुख नहर में वीरवार को नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने जब नहर में डूबते युवकों को देखा तो इस बारे में अग्रोहा पुलिस और डायल 112 की टीम को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार जब तक 112 की टीम पहुंची तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। पुलिस और गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया और पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज के शवगृह में रखवा दिया गया है।
पहचान होने के उपरांत दोनों युवकों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों में पूछताछ कर रही है।
नहर के आसपास है कई फैक्ट्री
जानकारी के अनुसार कालीरावण नहर के आसपास कई फैक्ट्रियां हैं। बताया जा रहा है कि युवक किसी फैक्ट्री के काम करने वाले हो सकते हैं। दोपहर बाद ग्रामीणों ने नहर में दो युवकों को देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस का कहना है की अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मृत पाए गए दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। कालीरावण आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके।
