Move to Jagran APP

पुलिस पर हमला कर सिरसा के सिविल अस्‍पताल से फरार हुए दो कैदी, जेल में रचा था हाई प्रोफाइल ड्रामा

दो कैदी सिरसा के नागरिक अस्पताल की जेल फरार हो गए। अलसुबह कैबिन की खिड़की तोड़कर निकल भागे। दोनों की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस टीम भेजी लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 08:08 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 08:08 AM (IST)
पुलिस पर हमला कर सिरसा के सिविल अस्‍पताल से फरार हुए दो कैदी, जेल में रचा था हाई प्रोफाइल ड्रामा
जेल में झगड़ा होने के बाद अस्‍पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाए दो कैदी फरार हो गए

जागरण संवाददाता, सिरसा : जेल में आपसी झगड़े में चोटिल हुए दो कैदी सिरसा के नागरिक अस्पताल की जेल फरार हो गए। अलसुबह कैबिन की खिड़की तोड़कर निकल भागे। दोनों की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस टीम  भेजी लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। कल जेल में हुए झगड़े के मामले में दोनों को अस्‍पताल लाया गया था। सभी जिला अस्‍पतालों में कैदियों के लिए अलग से वार्ड बना होता है जहां बीमार कैदियों को भर्ती किया जाता है। इन दोनों को भी यहां लाया गया था, दोनों ही एक ग्रुप के थे।

loksabha election banner

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि भागने के मकसद से ही इन दोनों ने दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा किया। सिटी थाना एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश जारी है। पुलिसकर्मी पर हमला भी किया है। रात को शौच के लिए गए कैदी के साथ गए पुलिसकर्मी पर एक कैदी ने हमला कर दिया। उसके बाद दोनों शीशा तोड़ते हुए फरार हो गए।

बता दें कि जिला जेल में सोमवार की रात बंदियों के दो गुटों में झड़प हो गई। इस झगड़े में दो बंदियों को चोटें आई, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुताबढ़ निवासी हवालाती सोनू सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में फरार कैदी काका सिंह निवासी पंजाब, सोनू उर्फ बबली निवासी सिरसा ने बताया था कि वह जेल में बैरक नंबर 12 बी में बंद है। उसके साथ काला सिंह निवासी गांव काल चढ़ानी थाना आनंदगढ़ जिला बठिंडा पंजाब भी बंद है। सोनू ने बताया कि बीती सात अगस्त की रात 11 बजे निगरानी डयूटी पर तैनात हरबंस निवासी झोरड़नाली ने हमारे कमरे में आवाज लगाई कि किसी को लघु शंका करनी हो तो वो आ जाए।

जिस पर उसने व काला सिंह ने कहा कि उन्हें जाना है, जिस पर हरबंस ने ताला खोल दिया और वे दोनों वाशरूम की तरफ चले गए। कुछ समय बाद हरबंस वासी झोरड़नाली, निर्मल निवासी सिरसा, हरदेव निवासी धोतड़, अक्षय निवासी माधोसिधाना, दीपक वासी मेला ग्राउंड सिरसा व जसवीर निवासी किरमारा आ गए जोकि दूसरे दूसरी बैरक में बंद थे। सोनू ने आरोप लगाए कि हरदेव, निर्मल व जसवीर ने उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया।

निर्मल व जसवीर ने उसके हाथ पकड़ लिये व हरदेव व जसवीर ने उसके हाथों पर गिलास के बने कटर से चोटें मारी। निर्मल ने उसके दाहिने हाथ की उंगलियां मरोड़ दी। उसने बताया कि उसके साथी काका सिंह को हरबंस, अक्षय व दीपक ने पकड़ लिया। जिसके बाद हरबंस ने अपने हािा में लिए सुए से उसके सिर में चोटें मारी। अक्षय व दीपक ने भी कटर से चोटें मारी।

इसके बाद उन दोनों ने मदद के लिए शोर मचाया तो बैरक में बंद अन्य कैदियों ने भी शोर मचा दिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और उन दोनों को छुड़वाया। बाद में पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सोनू ने बताया कि रंजिश की वजह सुबह के समय उससे नंबरदार हरबंस सिंह पर दाल गिर गई थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उन दोनों पर हमला किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.